WhatsApp वेब यूजर्स के लिए आया नया फीचर, मिल रहा Pop-out Chat ऑप्शन

WhatsApp ने अपने वेब यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है। इसकी मदद से वे ऐप के भीतर स्विच किए बिना एक साथ सीधा डेस्कटॉप पर कई कन्वर्जेशन कर सकते हैं। इसके लिए एक नया ऑप्शन मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 29, 2024, 09:47 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp ने Web के लिए Pop-out Chats फीचर रोल आउट किया है।
  • इस फीचर को अभी कुछ ही यूजर्स यूज कर सकते हैं।
  • चैट ऑप्शन्स में यूजर्स को एक नया ऑप्शन मिल रहा है।

WhatsApp एंड्रॉयड और iOS के अलावा अपने वेब या डेस्कटॉप यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। ऐप के अलावा, व्हाट्सऐप के वेब यूजर्स को भी लगातार नई सुविधाएं मिल रही हैं। अब Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने WhatsApp Web के लिए एक नया फीचर Pop-Out Chats पेश किया है। इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए पेश नहीं किया है। यह फीचर यूजर को किसी चैट्स को डेस्कटॉप पर लाने की सुविधा देगा। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

WhatsApp Pop-Out Chats Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Pop-out Chats फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। उसकी लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Microsoft Store पर मौजूद WhatsApp beta for Windows 2.2407.9.0 के साथ कंपनी ने इस नए फीचर को रोल आउट किया है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

यूजर्स को मिल रहा नया ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें फीचर को साफ-साफ देखा जा सकता है। बता दें कि अब यूजर्स को चैट टैब पर चैट ऑप्शन में एक नया Pop-out Chat ऑप्शन मिलेगा। यह सुविधा यूजर्स को मेन व्हाट्सऐप इंटरफेस से चैट विंडो को अलग करने की सुविधा देता है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

इसकी मदद से उन्हें आकार बदलने योग्य विंडो में बदल दिया जाता है, जिसे डेस्कटॉप पर कहीं भी रख सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यूजर्स अब मेन ऐप से लगातार स्विच किए बिना ही एक साथ कई कन्वर्जेशन कर सकते हैं।

अभी केवल ये यूजर्स कर सकते हैं यूज

ध्यान रखें कि WhatsApp यह नया फीचर अभी केवल कुछ ही लकी बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर रोल आउट किया है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन पर लाया जाएगा। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें कि इससे पहले कंपनी ने वेब यूजर्स के लिए फोटोज से स्टिकर्स बनाने की सुविधा पेश की थी। उसके बाद अब यह फीचर डेस्कटॉप और वेब पर व्हाट्सऐप को यूज करना और भी आसान बना देगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।