WhatsApp कॉल सामने वाले ने नहीं उठाई, तो तुरंत भेज सकेंगे Voice message! आ रहा काम का फीचर

WhatsApp पर जल्द आ सकता है नया Voice message फीचर। इस फीचर के जरिए यदि सामने वाले ने आपकी व्हाट्सऐप कॉल रिसीव नहीं की, तो आप वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे।

Published By: Manisha | Published: Aug 24, 2025, 10:07 AM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अरने यूजर्स के लिए जल्द ही iPhone वाला धांसू फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर के जरिए यदि आप किसी को व्हाट्सऐप कॉल करते हैं और सामने वाले ने कॉल नहीं उठाया, तो आप उसे तुरंत वॉइस मैसेज भेज सकेंगे। इस वॉइस मैसेज के जरिए सामने वाले को पता चलेगा कि आपने उन्हें फोन क्यों किया था। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp beta for Android 2.25.23.21 अपडेट के जरिए नए Voice message फीचर की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया वॉइस कॉल फीचर व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान ही एक्सेस किया जा सकता है। जब भी सामने वाला आपकी कॉल का जवाब नहीं देगा, उसके बाद ही कॉल कट होने पर आपको नया वॉइस मैसेज का फीचर मिलेगा। और पढें: WhatsApp पर Delete कर दिया मैसेज, क्या फिर भी पढ़ सकता है कोई?

इस फीचर पर क्लिक करके आप अपना वॉइस मेल रिकॉर्ड कर सकते हैं और कॉल करने की जरूरी वजह बता सकते हैं। जैसे ही सामने वाला व्हाट्सऐप पर आपकी मिस्ड कॉल देखेगा, वैसे ही उसे बॉटम पर आपका वॉइस मेल भी दिखाई देगा। वह वॉइस मैसेज पर क्लिक करके आपके रिकॉर्ड मैसेज को सुन सकेंगे। लीक रिपोर्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि नया वॉइस मैसेज फीचर के लिए कोई अलग-सी टैब नहीं मिलेगी। चैट में जहां यूजर्स को सामने वाले ही मिस्ड-कॉल दिखाई देती है, वैसे ही उसे वॉइस कॉल के नीचे रिकॉर्ड वॉइस मैसेज का ऑप्शन दिखई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपना वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे।

इस फीचर का उद्देश्य व्हाट्सऐप कॉल मिस होने के बाद भी यूजर्स को कॉल करने की वजह की जानकारी प्रोवाइड करना है। यकीनन यह व्हाट्सऐप का एक यूजफुल फीचर है

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।