WhatsApp Status पर अब 90 सेकेंड्स लंबी वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, आ रहा नया फीचर!

WhatsApp पर अभी तक आप 1 मिनट वीडियो स्टेटस पर पोस्ट कर सकते हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में यह समयसीमा बढ़ सकती है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 15, 2025, 08:58 PM (IST)

WhatsApp अपने ग्राहकों के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। कुछ समय पहले ही इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक लगाने की सुविधा को पेश किया था। वहीं, अब जल्द ही एक और नया फीचर व्हाट्सऐप स्टेटस के लिए लाया जाने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो व्हाट्सऐप पर जल्द ही यूजर्स 90 सेकेंड्स लंबी वीडियो को स्टेटस के तौर पर पोस्ट कर सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Wabetainfo की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में WhatsApp beta for Android 2.25.12.9 वर्जन के हवाले से नए फीचर की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही व्हाट्सऐप पर यूजर्स का स्टेटस एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने वाला है। अभी-तक आप व्हाट्सऐप स्टेटस पर 1 मिनट लंबी यानी 60 सेकेंड्स लंबी वीडियो ही पोस्ट कर सकते हैं। हालांकि, आने वाले समय में यह समयसीमा बढ़ने वाली है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही व्हाट्सऐप स्टेटस पर यूजर्स 90 सेकेंड्स लंबी वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

स्क्रीनशॉट

लीक रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही वीडियो स्टेटस की ड्यूरेशन बढ़ने वाली है। अब यूजर्स स्टेटस में 1.30 मिनट लंबी वीडियो को पोस्ट कर सकेंगे। वर्तमान समय में व्हाट्सऐप स्टेटस में सिर्फ 1 मिनट लंबी वीडियो ही पोस्ट की जा सकती है। यह ड्यूरेशन 60 सेकेंड्स से बढ़कर 90 सेकेंड्स होने वाली है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

इससे पहले यूजर्स व्हाट्सऐप स्टेटस में सिर्फ 30 सेकेंड लंबी ही वीडियो को पोस्ट किया सकता था। हालांकि, पिछले साल इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस फीचर को इम्प्रूव करते हुए समयसीमा को बढ़ा दिया था। उस समय ड्यूरेशन को 30 सेकेंड्स से बढ़ाकर 90 सेकेंड्स कर दिया गया।

फिलहाल, यह फीचर बीटा टेस्टिंग मोड में है। ऐस में सभी यूजर्स तक इसे रोलआउट होने में समय लग सकता है। इसके अलावा, कंपनी इसे फेज मैनर में भी रोलआउट कर सकती है। ऐसे में यह फीचर धीरे-धीरे अन्य यूजर्स तक पहुंच सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।