WhatsApp लाया कमाल फीचर, कैमरा में मिल रहा वीडियो नोट ऑप्शन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कैमरा में एक नया वीडियो नोट मोड आ गया है। वीडियो नोट को आसानी से बनाने के लिए यह फीचर लाया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 03, 2024, 10:45 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp कैमरा में यूजर्स को एक नया ऑप्शन मिलेगा।
  • वीडियो नोट रिकॉर्ड करना अब आसान हो गया है।
  • इस फीचर को अभी कुछ लोगों के लिए लाया गया है।

WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है। मेटा के इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप वीडियो नोट मोड रोल आउट कर रहा है। इस फीचर से यूजर्स को कैमरा में वीडियो नोट मोड मिलेगा। हालांकि, अभी व्हाट्सऐप का यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। भविष्य में ऐप के आने वाले अपडेट के साथ इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। अभी तक यूजर्स को केवल वॉयस नोट भेजने की सुविधा थी। हालांकि, अब यूजर्स को वीडियो नोट की सुविधा भी मिल रही है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp ने रोल आउट किया यह फीचर

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने इस नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.14.14 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप वीडियो नोट मोड रोल आउट कर रहा है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर

इसके लिए व्हाट्सऐप के अंदर कैमरा सेक्शन में यूजर्स को एक नया ऑप्शन Video Note मिल रहा है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है, जिसमें यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ऐप में कैमरा ओपन करते ही यूजर्स वीडियो और फोटो के साथ-साथ वीडियो नोट का ऑप्शन मिल रहा है। यह उन्हें आसानी से जल्द एक सीधा वीडियो नोट रिकॉर्ड करने का अवसर दे रहा है। यह वॉयस मैसेज की तरह ही है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

अभी तक एक वीडियो नोट भेजने के लिए .यूजर्स को चैट बार के पास बने कैमरा आइकन पर लॉन्ग प्रेस करना होता था। अब इस नए फीचर की मदद से वे आसानी से और सीधा कैमरा से ही वीडियो नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं।

पिछले अपडेट में, व्हाट्सऐप ने यूजर्स द्वारा वीडियो नोट्स रिकॉर्ड करने और भेजने के तरीके में कुछ बदलाव किए हैं। कभी-कभी इंटरफेस या आवश्यक तरीकों को बदल दिया है। कैमरा इंटरफेस के भीतर सीधे वीडियो नोट मोड पेश करना यूजर्स के लिए उपयोगी होगा। ध्यान रखें कि WhatsApp का यह फीचर अभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। टेस्टिंग के बाद इस फीचर का यूज सभी लोग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी और भी कई फीचर लाने पर काम कर रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।