WhatsApp की बड़ी तैयारी! Chats सेक्शन में मिलेगा नया ऑप्शन

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रही है। इसके जरिए यूजर्स को स्टिकर सजेशन मिलेंगे। वे जैसे ही कुछ टाइप करेंगे, उससे सबंधित स्टिकर सर्च बार के पास दिखाई देने लगेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 14, 2024, 10:04 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Chats में एक नया ऑप्शन मिलने वाला है।
  • फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है।
  • इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।

WhatsApp में पिछले काफी समय से नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स को विभिन्न प्रकार की नई सुविधाएं देता है। व्हाट्सऐप ढेरों नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इनमें से कुछ अभी डेवलपमेंट फेज में है। कई फीचर्स को बीटा यूजर्स को रोल आउट दिया गया है। कंपनी ऐप यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के साथ-साथ चैट को मजेदार बनाने पर भी काम कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो स्टिकर सजेशन को मैनेज करने की सुविधा देगा। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp इस नए फीचर पर कर रहा काम

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी Sticker suggestions फीचर पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.13.9 update से पता चला है कि कंपनी स्टिकर सजेशन को मैनेज करने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें स्टिकर सजेशन के लिए एक नया ऑप्शन दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट की मानें तो इस फीचर्स के रोल आउट होने पर यूजर्स को व्हाट्सऐप की सेटिंग में Chats सेक्शन के अंदर एक नया Sticker Suggestions ऑप्शन मिलेगा। इसको इनेबल करने पर मैसेज टाइप करते ही आपको स्टिकर का सजेशन दिया जाएगा। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

इस फीचर के साथ यूजर्स को चैट बार में दर्ज किए गए इमोजी से जुड़े स्टिकर को जल्दी से खोजने और भेजने की सुविधा मिलेगा। जब वे कोई मैसेज टाइप करेंगे तो कीबोर्ड के ऊपर एक नया स्टिकर ट्रे दिखाई देगा। टॉगल को डिसेबल करने से चैट इंटरफेस अपनी पहले की तरह हो जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे WhatsApp अपकमिंग अपडेट के साथ टेस्टिंग के तौर पर कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके बाद फीचर स्टेबल वर्जन के लिए रोल आउट होगा। इसके अलावा, भी कंपनी कम्युनिटी और चैनल के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।