WhatsApp का नया फीचर, चैट में नए अंदाज में दिखेगा कौन कर रहा टाइप

WhatsApp में चैटिंग बबल इंडिकेटर फीचर आ गया है। अब यूजर्स को ग्रुप चैट्स में नीचे की ओर तीन डॉट के साथ प्रोफाइल आइकन दिखाई देंगे, जिससे यह पता चल जाएगा कि कौन टाइप कर रहा है।

Published By: ajay verma
Published: Dec 06, 2024, 02:11 PM (IST)

WhatsApp में पर्सनल और ग्रुप चैट को खास बनाने के लिए नया फीचर जोड़ा गया है। यह टाइपिंग बबल इंडिकेटर है। इसके आने से अब यूजर्स को ऐप में यह दिखाई देगा कि कौन चैट में टाइप कर रहा है। इससे ऐप्लिकेशन एडवांस हो जाएगा और चैटिंग करने में भी बहुत मजा आएगा। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

टेक जाइंट मेटा (Meta) के मुताबिक, WhatsApp का नया टाइपिंग इंडिकेटर फीचर चैट विंडो के नीचे '...' विजुअल क्यूज शो करेगा। इसके साथ प्रोफाइल फोटो दिखाई देगा, जो टाइप कर रहा है। इससे फायदा यह होगा कि ग्रुप में देख सकेंगे कि कौन-कौन टाइप कर रहा है। इससे यूजर्स को टाइपिंग स्थिति जांचने का नया तरीका मिल गया है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

कौन कर पाएगा नए फीचर यूज

मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप के नए फीचर का सपोर्ट iOS और Android वर्जन पर काम करने वाले डिवाइस में मिलेगा। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग इस साल अक्टूबर में शुरू की गई थी। यदि आपको अभी तक टाइपिंग इंडिकेटर फीचर नहीं मिला है, तो व्हाट्सएप को अपडेट करें। इसके बाद फीचर दिखने लगेगा। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

हाल ही में रोलआउट हुआ यह फीचर

आखिर में आपको बताते चलें कि चैटिंग ऐप WhatsApp ने कुछ दिन पहले अपने यूजर्स के लिए Voice Message Transcripts फीचर को रिलीज किया था। यह सुविधा वॉयस को टेक्स्ट में बदल देती है। इससे यूजर्स को अब वॉइस मैसेज सुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे किसी भी वॉइस मैसेज को आसानी से पढ़ सकेंगे।

कंपनी का मानना है कि यह सुविधा यूजर्स के बहुत काम आएगी और यह फीचर उस समय सबसे ज्यादा काम आएगा, जब यूजर कहीं बाहर होंगे, जहां वे वॉइस मैसेज नहीं सुन पाएंगे।

इन भाषाओं को करता है सपोर्ट

व्हाट्सएप का यह फीचर अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पेनिश और रूसी भाषा को सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह सुविधा और भी भाषाओं को सपोर्ट करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।