WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर! इन स्मार्टफोन में नहीं काम करेगा मैसेजिंग ऐप, देखें लिस्ट

WhatsApp ने अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब मैसेजिंग ऐप Apple और Motorola जैसे पॉपुलर ब्रांड के डिवाइस में काम नहीं करेगा। नीचे डिवाइस की पूरी लिस्ट दी गई है।

Published By: ajay verma | Published: Jun 27, 2024, 04:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर
  • ऐप अब Apple और Motorola जैसी कंपनियों के फोन में नहीं काम करेगा
  • यहां स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट दी गई है

WhatsApp दिग्गज मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए यूजर्स एक दूसरे को मैसेज भेजने के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो कॉलिंग करते हैं। साथ ही, स्टेटस लगाकर अपनी फीलिंग भी शेयर करते हैं। हालांकि, अब यह मैसेजिंग ऐप कई डिवाइस में काम नहीं करेगा, क्योंकि कंपनी ने सिस्टम रिक्वायरमेंट को बदल दिया है। यह जानकारी कैनालटेक की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है ये कमाल का फीचर, स्पैम मैसेज से मिलेगा छुटकारा

रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाट्सएप के सिस्टम में होने वाले बदलाव से एप्पल (Apple), सोनी (Sony), मोटोरोला (Motorola) और एलजी (LG) जैसे ब्रांड के मोबाइल फोन प्रभावित होंगे। इन कंपनियों के 35 फोन्स में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। इन स्मार्टफोन को अपडेट के तहत आने वाले सिक्योरिटी पैच भी नहीं मिलेंगे। माना जा रहा है कि इससे व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को मजबूत करने और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है। और पढें: Ai+ Nova 2 5G की आज से पहली सेल शुरू, 8,999 रुपये में मिलेगा ये दमदार बजट स्मार्टफोन

इन फोन नहीं चलेगा WhatsApp

Apple

iPhone 5 और पढें: WhatsApp ने फिर किया सरप्राइज, अब देख सकेंगे अनजान नंबर के स्टेटस! आ रहा नया फीचर

iPhone 6

iPhone 6S

iPhone 6S Plus

iPhone SE

Samsung

Galaxy Ace Plus

Galaxy Core

Galaxy Express 2

Galaxy Grand

Galaxy Note 3

Galaxy S3 Mini

Galaxy S4 Mini

Galaxy S4 Zoom

Motorola

Moto G

Moto X

Huawei

Ascend P6

Ascend G525

Huawei Y625

Huawei GX1s

Huawei C199

Sony devices

Xperia Z1

Xperia E3

LG devices

Optimus 4X HD

Optimus G

Optimus G Pro

Optimus L7

Lenovo

Lenovo 46600

Lenovo A858T

Lenovo P70

Lenovo S890

क्यों नहीं मिलेगा फोन्स को WhatsApp का सपोर्ट

खबर में ऊपर बताए गए स्मार्टफोन को व्हाट्सएप का सपोर्ट इसलिए नहीं मिलेगा, क्योंकि अब इन मोबाइल फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना बंद हो गया है। ज्यादातर फोन एंड्रॉइड 4.2 (Android 4.2) और iOS 11 या फिर उससे पुराने ओएस पर हैं। व्हाट्सएप अब केवल उन डिवाइस पर काम करेगा, जो Android 5.0 और iOS 12 और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

आखिर में बताते चलें कि व्हाट्सएप ने इस महीने की शुरुआत में वीडियो कॉल फंक्शन को अपग्रेड किया गया था, जिसके तहत अब यूजर्स कॉल में 32 लोगों को ऐड कर सकते हैं। इसके अलावा, स्क्रीन शेयर विद ऑडियो फीचर को भी जोड़ा गया। इसकी खूबी है कि यह स्क्रीन के साथ ऑडियो भी शेयर करने की अनुमति देता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।