WhatsApp जल्द होगा अपडेट, नए अंदाज में दिखेगा स्टेटस और चैनल लिस्ट
WhatsApp में जल्द बड़ा बदलाव होने वाला है। इस अपडेशन से स्टेटस और चैनल सेक्शन पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके आने से यूजर्स को स्टेटस व चैनल देखने के लिए अलग-अलग सेक्शन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Published By: ajay verma | Published: Jun 05, 2024, 09:41 AM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp जल्द अपडेट होने वाला है
- ऐप में स्टेटस और चैनल सेक्शन नए अंदाज में दिखाई देगा
- इसकी टेस्टिंग चल रही है
WhatsApp में जल्द स्टेटस और चैनल सेक्शन बदलने वाला है। जी हां, आपने सही सुना है। मैसेजिंग ऐप अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए नया इंटरफेस लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस व्हाट्सएप अपडेट की जानकारी wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। बता दें यह वेबसाइट व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स (WhatsApp Features) को ट्रैक करती है।
रिपोर्ट में बताया गया कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने बीटा यूजर्स के लिए Android 2.24.12.20 अपडेट जारी किया है, जो इस वक्त गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर उपलब्ध है। इसके आने से स्टेटस और चैनल नए अंदाज में दिखाई देगा।
ट्वीट में लगे नए स्क्रीनशॉट को देखें तो व्हाट्सएप के नए इंटरफेस में टॉप पर स्टेटस मौजूद हैं। उसके नीचे चैनल और आखिर में सजेस्टेड चैनल लिस्ट है। माना जा रहा है कि इससे आने से प्लेटफॉर्म पर स्टेटस और चैनल लिस्ट को देखा जा सकता है। इससे नेविगेट करना भी आसान हो जाएगा। नए इंटरफेस के आने से यूजर्स को चैनल्स और स्टेटस देखने के लिए अलग-अलग सेक्शन में नहीं जाना पड़ेगा।
कब तक मिलेगा नया इंटरफेस
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि व्हाट्सएप का नया इंटरफेस इस समय बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस इंटरफेस को जल्द स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
WhatsApp Forward Feature
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय इंटरफेस के अलावा नए फॉरवर्ड फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने चैनल पर फोटो, वीडियो से लेकर मीडिया फाइल तक शेयर कर पाएंगे। इससे यूजर्स के लिए कंटेंट साझा करना आसान होगा और उनका अनुभव बेहतर होगा। फिलहाल, इस सुविधा की भी टेस्टिंग की जा रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इसे आम यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।