WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अनजाने लोगों को भेजें मैसेज तो आएगी चेतावनी

क्या आप भी WhatsApp पर अनजाने लोगों से लगातार स्पैम मैसेज पाकर परेशान हैं, WhatsApp ने इस समस्या का हल ढूंढ लिया है। ये नया फीचर अनजाने नंबरों को बार-बार मैसेज भेजने से रोकेगा और आपके इनबॉक्स को साफ-सुथरा बनाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 18, 2025, 11:10 AM (IST)

WhatsApp ने अपने यूजर्स को स्पैम से बचाने के लिए नया तरीका निकाला है। आप किसी ऐसे शख्स को ज्यादा मैसेज नहीं भेज पाएंगे जो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में नहीं है और जिसने आपका मैसेज रिप्लाई नहीं किया। इसका मतलब है कि अब आपके WhatsApp में बेकार या Ads वाले मैसेज कम आएंगे और आपकी चैटिंग आसान रहेगी। और पढें: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर, धोखाधड़ी होने से पहले करेगा सावधान!

नया मैसेज कैप कैसे काम करेगा?

जब आप किसी नए नंबर को मैसेज भेजेंगे और वह रिप्लाई नहीं करेगा तो वह मैसेज मासिक लिमिट में गिना जाएगा। जैसे मान लो, आप किसी कांफ्रेंस में मिले और बिना रिप्लाई के तीन मैसेज भेजे तो यह तीन स्ट्राइक जैसे गिने जाएंगे। अभी WhatsApp ने यह नहीं बताया कि यह लिमिट कितनी होगी क्योंकि वे अलग-अलग लिमिट पर टेस्ट कर रहे हैं। जब कोई यूजर लिमिट के करीब होगा तो WhatsApp एक चेतावनी दिखाएगा। अगर इसे नजरअंदाज किया तो नए लोगों को मैसेज भेजने पर थोड़े समय के लिए रोक लग सकती है। और पढें: WhatsApp का मजेदार फीचर, ऑफिस वाले लोग जरूर देखें ये ट्रिक, ऐसे करना होगा यूज

आम यूजर्स पर इसका क्या असर होगा?

यह नया फीचर धीरे-धीरे कई देशों में आएगा। WhatsApp कहता है कि आम यूजर्स को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। इसका मकसद सिर्फ बहुत सारे मैसेज भेजने और स्पैम को रोकना है, दोस्तों के साथ चैटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत जैसे बड़े देशों में, जहां WhatsApp के 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, स्पैम को रोकना बहुत जरूरी हो गया है। कंपनी ने पहले भी मार्केटिंग मैसेज, ब्रॉडकास्ट मैसेज और अनसब्सक्राइब करने जैसे कई टूल्स बना रखे हैं। और पढें: WhatsApp का बदलने वाला है लुक, अब Instagram की तरह टॉप पर दिखेंगे दोस्तों के Status! रहें तैयार

बिजनेस और यूजर्स के लिए इसका क्या मतलब है?

इस नए नियम से छोटे स्पैम भेजने वाले और बड़ी कंपनियों दोनों को अब अपने मैसेज भेजने का तरीका बदलना होगा। कंपनियों को ज्यादा Ads वाले मैसेज नहीं भेजने होंगे और सामान्य बातचीत करनी होगी। आम लोगों के लिए इसका मतलब है कि उनका इनबॉक्स साफ-सुथरा रहेगा। यह तुरंत 'आपने पुरस्कार जीत लिया' जैसे मैसेज नहीं रोकेगा लेकिन WhatsApp को यूजर के लिए और आसान बनाने में मदद करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।