WhatsApp का मजेदार फीचर, ऑफिस वाले लोग जरूर देखें ये ट्रिक, ऐसे करना होगा यूज
आजकल ज्यादातर लोग WhatsApp ही यूज करते है, लेकिन ज्यादा चैट्स होने से जरूरी मैसेज ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp का ‘Lists’ फीचर आया है, जो आपकी चैट्स को आसान और व्यवस्थित बना देता है। आइए जानते हैं कैसे करें यूज...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 05, 2026, 02:09 PM (IST)
आजकल WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। परिवार के मैसेज, ऑफिस की चर्चा, स्कूल ग्रुप, सोसाइटी नोटिस और ग्राहकों की चैट, सब एक ही जगह इकट्ठा हो जाते हैं। ऐसे में कई बार जरूरी मैसेज नहीं मिल पाते और यूजर्स को बार-बार पूरी चैट लिस्ट स्क्रॉल करनी पड़ती है। इसी समस्या को हल करने के लिए WhatsApp ने Lists’ नाम का एक फीचर पेश किया है, जो चैट्स को अलग-अलग कैटेगरी में व्यवस्थित करने में मदद करता है।
क्या WhatsApp का Lists’ फीचर?
यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो WhatsApp का इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए करते हैं। Lists’ फीचर की मदद से यूजर अपनी चैट्स को अलग-अलग ग्रुप में बांट सकते हैं, जैसे फैमिली, वर्क, स्कूल या कस्टमर। इससे हर बार पूरी चैट लिस्ट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप सिर्फ उसी कैटेगरी की चैट्स खोल सकते हैं, जो उस समय आपके लिए जरूरी हैं। यह फीचर एक तरह से कस्टम फिल्टर की तरह काम करता है, जिससे आपका WhatsApp पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आता है।
कैसे बनाएं WhatsApp पर अपनी कस्टम चैट लिस्ट?
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें और Chats (चैट्स) टैब पर जाएं
- चैट्स स्क्रीन पर नीचे की तरफ Swipe करें, इससे ऊपर Filter Bar दिखेगा (All, Unread, Groups)
- इसके बाद सबसे आखिर में दिख रहे '+' (प्लस) आइकन पर टैप करें
- अब अपनी List के लिए एक नाम डालें जैसे Family, Work, Friends
- Add people or groups पर टैप करें और जिन Contacts या Groups को शामिल करना है, उन्हें Select करें
- आखिर में Checkmark या Create List पर टैप करें, आपकी custom list तैयार हो जाएगी।
दूसरा तरीका (Alternative)
अगर ऊपर वाला तरीका काम न करे, तो...
- '⋮' (तीन डॉट्स) पर टैप करें → Settings → Lists → New List चुनें।
एक बार सेटअप हो जाने के बाद, जब भी आप किसी खास कैटेगरी की चैट देखना चाहें, बस उस लिस्ट को ओपन करें और बाकी सभी चैट्स से ध्यान हटाकर जरूरी चैट पर फोकस करें।
क्या यह फीचर सच में यूजफुल है?
हालांकि, यह फीचर आपके मैसेज की संख्या को कम नहीं करता, लेकिन उन्हें मैनेज करने का तरीका जरूर आसान बना देता है। Lists’ की मदद से आप अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता दे सकते हैं और अनावश्यक नोटिफिकेशन के बीच भी सही जानकारी तक जल्दी पहुंच सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।