WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द आएगा ऑफिशियल चैट सपोर्ट, मिलेगी ऐप से जुड़ी हर डिटेल

WhatsApp ने बीटा यूजर्स के लिए ऑफिशियल चैट सपोर्ट रिलीज कर दिया है। यूजर्स को इस सुविधा के लिए ऐप से जुड़ी जानकारी के साथ टिप्स मिलेंगे, जो उनके बहुत काम आएंगे।

Published By: ajay verma
Published: Jul 15, 2023, 10:12 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए ऑफिशियल चैट रिलीज की गई है।
  • यूजर को इस फीचर से ऐप से जुड़ी हर डिटेल मिलेगी।
  • ऑफिशियल चैट सपोर्ट को स्टेबल यूजर्स के लिए जल्द रोलआउट किया जाएगा।

WhatsApp पिछले कई महीनों से अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर पर काम कर रहा है। इन ही में से एक ऑफिशियल चैट सपोर्ट है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स को ऐप में जुड़ने वाले फीचर से लेकर व्हाट्सऐप टिप्स और ट्रिक्स तक की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, यूजर्स ऑफिशियल चैट के माध्यम से ऐप में ही व्हाट्सऐप से संपर्क कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने विंडोज बीटा यूजर्स के लिए इन-ऐप चैट सपोर्ट फीचर को पेश किया था। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Official Chat

Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने बीटा टेस्टर्स के लिए एंड्रॉइड 2.23.15.10 अपडेट रिलीज किया है, जिसके तहत उन्हें ऑफिशियल चैट का सपोर्ट मिला है। साथ ही, कई स्क्रीनशॉर्ट भी साझा किए हैं, जिन्हें देखने से पता चलता है कि कंपनी ने ऑफिशियल चैट के इंटरफेस में बदलाव किया है। यूजर्स इस चैट को Archive या ब्लॉक कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

इन स्क्रीनशॉट में पहला मैसैज टू-स्टेप वेरिफिकेशन का है। यह ऐप के अहम सिक्योरिटी फीचर्स में से एक है। यूजर्स इस सुविधा के जरिए अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

जल्द रिलीज होगा यह फीचर

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सऐप के ऑफिशियल चैट फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस सुविधा को जल्द ही सभी स्टेबल एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

WhatsApp Animated Avatar Feature

व्हाट्सऐप ने ऑफिशियल चैट से पहले अनिमेटेड अवतार फीचर को बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किया था। रिपोर्ट की मानें, तो यूजर्स को फोटो लेकर उनके अवतार को कॉन्फिगर करने की सुविधा मिलेगी, जिससे अवतार अपने आप तैयार हो जाएंगे। इनका इस्तेमाल यूजर्स चैटिंग के दौरान कर पाएंगे। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स के अनुभव बेहतर होगा और चैटिंग करने में बहुत मजा आएगा।

पिछले महीने चैनल फीचर हुआ रिलीज

आपकी जानकारी के लिए याद दिला दें कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने पिछले महीने अपने यूजर्स के लिए चैनल फीचर को रोलआउट किया था। यह फीचर ऐप में स्टेटस बार के बगल में मौजूद है।

यूजर इस सुविधा के माध्यम से किसी एक विषय में रुचि रखने वालों की कम्यूनिटी बनाकर बातचीत कर सकते हैं। किसी भी चैनल में लिंक के माध्यम से जुड़ा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।