WhatsApp में आए दो नए फीचर्स, अब बना सकते हैं सेल्फी स्टिकर
WhatsApp दो नए फीचर्स Selfie Stickers और Quicker Reactions लेकर आया है। इन फीचर्स को iOS और एंड्रॉयड दोनों के लिए रोल आउट कर दिया गया है। इन्हें आसानी से यूज किया जा सकता है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 15, 2025, 12:03 PM (IST)
WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। पिछले साल भी लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने ढेरों नई सुविधाएं रोल आउट की थी। अब नए साल की शुरुआत में ही कंपनी ने दो नए फीचर्स रोल आउट कर दिए हैं। यूजर्स को अब अपनी सेल्फी से स्टिकर्स बनाने की सुविधा मिल रही है। साथ ही, मैसेज पर रिएक्शन देने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। ये सुविधा iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट कर दी गई हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं।
WhatsApp New Features
WhatsApp ने कल यानी 14 जनवरी, 2025 को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए ऐप के नए फीचर्स की जानकारी दी है। ब्लॉग पोस्ट में Camera effects, Selfie stickers, Share a sticker pack और Quicker reactions फीचर के बारे में बताया है। Camera effects और Share a sticker pack सुविधा पहले से ही व्हाट्सऐप में उपलब्ध हैं। हालांकि, बाकी दो फीचर को अभी रोल आउट किया जा रहा है।
Selfie Stickers
कस्टम स्टिकर के लवर्स के लिए सेल्फी स्टिकर फीचर बहुत उपयोगी है। अब आप अपनी सेल्फी को सीधे स्टिकर में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको स्टिकर ऑप्शन पर टैप करना है। इसके बाद आपको क्रिएट ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर आपको स्टिकर के साथ-साथ कैमरा का आइकन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही कैमरा ओपन हो जाएगा। अब आप सेल्फी स्टिकर बना सकते हैं। हमने इस फीचर का यूज Android और iOS दोनों पर यूज करके देखा है।
Quicker Reactions
WhatsApp यूजर्स अब मैसेज पर आसानी से रिएक्शन दे सकते हैं। अभी तक आपको रिएक्शन देने के लिए मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करके रखना होता है। उसके बाद रिएक्शन की लिस्ट दिखती थी। अब इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए Meta के स्वामित्व वाला ऐप डबल टैप करके ही रिएक्शन लिस्ट ओपन हो जाएगी। यह इंस्टाग्राम पर रिएक्शन देने के जैसा ही है। इन दोनों फीचर्स से व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए और भी उपयोगी हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।