WhatsApp चैट में मैसेज सर्च करना हुआ आसान, आया नया कमाल फीचर

WhatsApp के एक नया Search Message by date फीचर रोल आउट कर रहा है। इसे अभी कुछ लकी बीटा यूजर के लिए लाया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 07, 2023, 11:38 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp चैट में अब डेट के अनुसार मैसेज सर्च कर पाएंगे।
  • व्हाट्सऐप वेब के कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर आया है।
  • इसे भविष्य में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए एक और नया फीचर Search Message by date रोल आउट कर रहा है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यूजर्स नए फीचर की मदद से तारीख के अनुसार मैसेज कर पाएंगे। अभी इसे कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। मेटा के लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने हाल में मैसेज को पिन करने की सुविधा रोल आउट की थी। अब इस नए फीचर से लोगों के लिए एक तय तारीख पर भेजा गया मैसेज ढूंढने में आसानी होगी। इसकी डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर

WhatsApp चैट में मैसेज सर्च करने का नया तरीका

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर के रोल आउट की जानकारी दी गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप वेब का लेटेस्ट वर्जन यूज करने वालों के लिए Search Message by date रोल आउट हो रहा है। इस फीचर का यूज अभी वे बीटा टेस्टर्स ही कर पा रहे हैं, जिन्होंने वेब क्लाइंट के ऑफिशियल बीटा प्रोग्राम को ज्वाइन किया है। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका

पिछले कुछ समय पहले आई रिपोर्ट्स में इस फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी दी थी। हालांकि, अब कुछ लोग इसका यूज भी कर पा रहे हैं। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिससे साफ-साफ पता चल रहा है कि इसका कैसे यूज कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

कैसे करेगा काम?

स्क्रीनशॉट के अनुसार, मैसेज सर्च करने के लिए जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कैलेंडर बनकर आ जाएगा। यहां आप वह डेट सिलेक्ट कर सकते हैं, जिसके मैसेज ढूंढना चाहते हैं।

ध्यान रखें कि फिलहाल, WhatsApp की यह सुविधा कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए रिलीज की जा रही है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ बीका के लोगों के लिए भी लाया जाएगा। इस फीचर की मदद से आप आसानी से एक स्पेसिफिक डेट के मैसेज सर्च कर सकते हैं।

वेब के अलावा, कंपनी ने पिछले हफ्ते एंड्रॉयड और iOS दोनों बीटा यूजर्स के लिए भी कई फीचर्स रोल आउट किए हैं, जिन्हें जल्द स्टेबल वर्जन के लिए लाया जाएगा। कुछ ऐसी सुविधाएं भी हैं, जो अभी डेवलपमेंट फेज में है। जल्द इनकी टेस्टिंग शुरू की जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।