WhatsApp का धमाल फीचर, ऐप में मिलेगा वेब पर फोटो सर्च करने का ऑप्शन

WhatsApp एक नए Search image on Web feature पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से ऐप में आई किसी भी फोटो को ऐप के अंदर से ही वेब पर सर्च कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 09, 2024, 10:09 AM (IST)

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को ऐप के अंदर ही वेब पर फोटो सर्च करने की सुविधा देगा। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वेब पर लिंक सर्च करने के लिए एक फीचर लाने पर काम कर रहा है। इसके बाद अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप पर शेयर की गई फोटो को वेब पर सर्च करने का ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp Search images on the web

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.21.31 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप Search images on the web पर काम कर रही है। ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में इस फीचर की जानकारी दी है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसकी मदद से व्हाट्सऐप चैट में आई किसी भी फोटो को यूजर्स सीधा ऐप से ही वेब पर सर्च कर पाएंगे। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें इसके लिए ऑप्शन मिल रहा है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

कहां मिलेगा सर्च करने का बटन?

स्क्रीनशॉट को देखें तो फोटो पर राइट साइड में थ्री डॉट आइकन मिलता है। इस पर क्लिक करते ही आपको कई ऑप्शन जैसे एडिट, ऑल मीडिया, शेयर, डिलीट दिखाई देते हैं। फीचर आने के बाद इनके साथ यूजर्स को एक नया Search on Web का ऑप्शन भी मिलेगा। इस पर क्लिक करके वे फोटो को वेबसाइट पर सर्च कर पाएंगे।

यह नया इमेज सर्च फीचर यूजर्स को व्हाट्सऐप पर मिली किसी स्पेसिफिक इमेज के बारे में अधिक जानकारी तुरंत हासिल करने की सुविधा देगा। यह फेक या नकली फोटोज की पहचान करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है, जिन्हें अक्सर धोखा देने के इरादे से शेयर किया जाता है।

उदाहरण के लिए, यूजर्स को एक ऐसी फोटो मिल सकती है, जिसे एडिट दिया गया हो। ऐसे में यह सुविधा उन्हें वेब पर समान फोटो या वही फोटो सर्च करके इसके सोर्स का पता लगाने में मदद करेगी।

जब यूजर्स किसी फोटो को सर्च करते हैं, तो उसे सर्च करने के लिए Google पर अपलोड किया जाएगा। यह ध्यान रखना जरूरी है कि फोटो Google को भेजी जाती है, लेकिन इसे कभी भी WhatsApp के साथ शेयर नहीं किया जाता है।

यूजर्स इस सुविधा का यूज समाचार कहानियों, सोशल मीडिया पोस्ट या मीम्स से अपनी बातचीत में शेयर की गई फोटोज की सच्चाई जानने के लिए कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे कुछ समय बाद आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।