WhatsApp पर आईफोन यूजर्स को मिला नया 'Link Preview' इंडिकेटर, इंतजार में अब नहीं होगा समय बर्बाद

WhatsApp ने यह नया 'Link Preview' इंडिकेटर iOS यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। यह इंडिकेटर यूजर्स को जानकारी देगा कि लिंक क प्रीव्यू दिखेगा या नहीं और दिखेगा तो कब-तक डिस्प्ले होगा।

Published By: Manisha
Published: May 10, 2023, 07:47 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp का नया Link preview इंडिकेटर iOS यूजर्स के लिए हुआ रोलआउट
  • इस इंडिकेटर के जरिए लिंक के प्रीव्यू लोड होने की मिलेगी जानकारी
  • App Store पर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन में मिलेगा नया अपडेट

WhatsApp ने लंबे इंतजार के बाद फाइनली अपने यूजर्स के लिए नया 'Link Preview' इंडिकेटर रोलआउट कर दिया है। फिलहाल, यह फीचर iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। हालांकि, आने वाले समय में इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। नए 'लिंक प्रीव्यू' इंडिकेटर की बात करें, तो व्हाट्सऐप पर यूजर्स का काफी समय बचाने वाला है। दरअसल, व्हाट्सऐप पर कई बार लिंक शेयर करते हुए उसका प्रीव्यू काफी देर बार डिस्प्ले होता है और कई बार प्रीव्यू दिखाई ही नहीं देता। इस नए इंडिकेटर के जरिए यूजर्स को जानकारी दी जाएगी कि लिंक का प्रीव्यू कब-तक लोड होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp ने यह नया 'Link Preview' इंडिकेटर फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। जैसे ही आप App Store पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने जाएंगे, तो आपको What’s New सेक्शन में नए फीचर्स की जानकारी मिलेगी। यह सभी फीचर्स व्हाट्सऐप आईओएस के लेटेस्ट WhatsApp version 23.9.77 वर्जन में रोलाउट किए गए हैं। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

नए फीचर्स की लिस्ट में लिंक प्रीव्यू शामिल हो गया है। इस नए अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद अब जैसे आप व्हाट्सऐप पर किसी को कोई लिंक शेयर करेंगे, तो आपको एक अलग लिंक प्रीव्यू इंडिकेटर नजर आएगा। यह इंडिकेटर जानकारी देगा कि आपके लिंक का प्रीव्यू कब तक डिस्प्ले होगा।

यह अपडेट स्टेज मैनर में रोलआउट किया गया है, ऐसे में सभी तक इसे पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। चैंजलॉग के मुताबिक, कुछ यूजर्स को यह नया फीचर मिल गया है, जबकि कुछ यूजर्स को यह आने वाले कुछ दिनों में प्राप्त हो जाएगा।

इससे पहले यूजर्स का काफी समय बर्बाद होता था, क्योंकि यूजर्स प्रीव्यू के आने का इंतजार करते थे। हालांकि, बेहतर लिंक प्रीव्यू इंटरफेस से व्हाट्सऐप यह कन्फर्म कर देगा कि प्रीव्यू कब-तक लोड होगा और कब डिस्प्ले के लिए उपलब्ध होगा। यह वीडियो डाउनलोड इंडिकेटर के समान होगा।

नए फीचर्स

सिर्फ लिंक प्रीव्यू इंडिकेटर ही नहीं बल्कि इस अपडेट के जरिए यूजर्स को पोल में वोट लिमिट को एक ऑप्शन तक सीमित करने की क्षमता भी मिलेगी। इसका ऐलान इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कुछ दिनों पहले ही कर दिया था। इसके अलावा, Apple Photo का इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप स्टिकर्स बनाने की सुविधा भी यूजर्स को नए अपडेट के जरिए मिलने वाली है।

WhatsApp एंड्रॉइड यूजर्स को मिला Wear OS सपोर्ट

WhatsApp ने हाल ही में एंड्रॉइड बीटा वर्जन के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.10.10 अपडेट जारी किया था। यह अपडेट Google Play Store से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस नए अपडेट में यूजर्स को नया Wear OS सपोर्ट प्राप्त हुआ है। बता दें, Wear OS एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे स्मार्टवॉच के लिए डिजाइन किया गया है। इसके बाद यूजर्स अब स्मार्टवॉच पर भी व्हाट्सऐप चैट्स व मैसेज को एक्सेस कर सकेंगे। फिलहाल, स्मार्टवॉच पर व्हाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज की सुविधा ही उपलब्ध है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।