WhatsApp एंड्रॉइड यूजर्स को मिला नया Bottom Tab इंटरफेस, बदल गया लुक

WhatsApp पर नए अपडेट के बाद 'Bottom Tab' इंटरफेस मिलना शुरू हो गया है। यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। हालांकि, इसे स्टेज मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

Published By: Manisha | Published: Oct 16, 2023, 05:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर आ गया नया इंटरफेस
  • अब बॉटम में दिखेगा टैब बार
  • एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अपडेट रिलीज

WhatsApp ने फाइनली अपने Android यूजर्स के लिए नया 'Bottom Tab' इंटरफेस रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इससे पहले इस नए इंटरफेस की जानकारी ऑनलाइन लीक रिपोर्ट्स में सामने आ चुकी है। वहीं, इसकी झलक बीटा टेस्टिंग के दौरान सामने आई थी। अब फाइनली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस नए इंटरफेस को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। और पढें: WhatsApp में आया सबसे बड़ा अपडेट, अब iPhone और Android यूजर्स को मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

WhatsApp ने लेटेस्ट अपडेट के जरिए अपने Android यूजर्स के लिए नया 'Bottom Tab' इंटरफेस रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Google Play Store पर उपलब्ध WhatsApp Android 2.23.20.76 अपडेट के जरिए कुछ चुनिंदा एंड्रॉइड यूजर्स को नया बॉटम टैब इंटरफेस प्राप्त हो गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह इसे फिलहाल स्टेज मैनर में रोलआउट किया गया है। ऐसे में अभी कुछ ही लोगों को नया इंटरफेस प्राप्त हुआ है। हालांकि, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे करके यह नया बॉटम इंटरफेस सभी यूजर्स को उपलब्ध होगा। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

व्हाट्सऐप पर अब-तक टैब बार टॉप पर मौजूद था, जिसमें आपको Communities, Chats, Updates और Calls कैटेगरी देखने को मिलती थी। हालांकि, अब नए अपडेट के बाद आपको यह टैब बार व्हाट्सऐप के बॉटम पर दिखाई दे रही है। इसमें Chat, Updates, Communities और Calls कैटेगरी मौजूद हैं। नए अपडेट में मिले बॉटम टैब यूजर्स के लिए काफी यूजफुल रहने वाला है। बॉटम टैब की मदद से यूजर्स आसानी से एक हाथ से व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर सकेंगे।

Whatsapp पर इन फीचर्स का है इंतजार

व्हाट्सऐप पर कई नए फीचर्स का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही नया सर्च फीचर आने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से चैट में पुराने मैसेज सर्च कर सकेंगे। इसके लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप नया कैलेंडर फीचर एड करने वाला है।

इस कैलेंडर में आप डेट चुनकर पुराने मैसेज को सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सऐप की प्राइवेसी को बढ़ाने के नया सीक्रेड कोड फीचर भी लेकर आया जाएगा। इसमें यूजर्स कोड डालकर ऐप को एक्सेस कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।