WhatsApp का गजब फीचर, ग्रुप नोटिफिकेशन के लिए मिल रहे नए ऑप्शन

WhatsApp Group Chats के लिए नोटिफिकेशन मैनेज करना और भी आसान हो गया है। यूजर्स को इसके लिए सेटिंग में एक अलग ऑप्शन दिखाई दे रहा है। य़ूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 13, 2024, 10:04 AM (IST)

WhatsApp एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो यूजर्स को ग्रुप नोटिफिकेशन को मैनेज करने की सुविधा दे रहा है। ग्रुप चैट्स में आने वाली नोटिफिकेशन कई बार यूजर्स को परेशान कर देती हैं। ग्रुप में आने वाले हर मैसेज के लिए नोटिफिकेशन आने पर आप व्हाट्सऐप चैक करते हैं। हालांकि, इससे बचने के लिए अभी तक लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में ग्रुप नोटिफिकेशन को ऑफ करने का मैसेज मिलता है। आप नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं। अब नया फीचर्स यूजर्स को ग्रुप चैट्स के लिए नोटिफिकेशन को मैनेज करने के लिए कई ऑप्शन दे रहा है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Notifications for group chats

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.24.24.10 update से पता है कि व्हाट्सऐप ग्रुप चैट्स की नोटिफिकेशन को म्यूट करना कैसे काम करता है। या वे ग्रुप चैट्स के लिए कौन सी नोटिफिकेशन म्यूट कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर का खुलासा किया है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है, जिसमें यह नया फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कहां मिलेंगे नए ऑप्शन?

स्क्रीनशॉट के अनुसार, अब यूजर्स ग्रुप चैट के लिए अलर्ट मैनेज करते समय एक नई नोटिफिकेशन एक्टिविटी सुविधा देख सकते हैं। यह नई सुविधा यूजर्स को सभी ग्रुप मैसेज के लिए नोटिफिकेशन को म्यूट करने का ऑप्शन दे रही है। या फिर उन्हें एक नया Highlights का ऑप्शन भी मिल रहा है। इस सिलेक्ट करके वे मेंशन, रिप्लाई और इससे संबंधित अन्य चीजों के लिए आने वाली नोटिफिकेशन को म्यूट कर पाएंगे।

इस सुविधा के साथ WhatsApp का उद्देश्य यूजर्स को उन नोटिफिकेशन को प्राथमिकता देना आसान बनाना है, जो उनके लिए जरूरी हैं। इसे खासकर बड़े ग्रुप चैट के लिए पेश किया गया है, जहां मैसेज बहुत अधिक आते हैं। हर मैसेज के लिएअधिसूचना पाने के बजाय यूजर्स केवल उन इंटरैक्शन की ही नोटिफिकेशन पा सकते हैं, जो उनसे जुड़े हैं।

पकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा सालों से डिफॉल्ट रही है, लेकिन WhatsApp अब यूजर्स को यह साफ कर रहा है कि ग्रुप नोटिफिकेशन को म्यूट करना कैसे काम करता है।

ध्यान रखें कि अस फीचर को अभी केवल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में यह फीचर को स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।