WhatsApp ग्रुप के लिए आए तीन नए फीचर्स, एडमिन को मिलेगा अधिक कंट्रोल

WhatsApp ने ग्रुप के लिए तीन नए फीचर जारी किए हैं। सभी iOS यूजर्स के लिए इन्हें रोल आउट किया जा रहा है। आने वाले समय में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 14, 2023, 09:07 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp ग्रुप के लिए तीन नए फीचर आए हैं।
  • अब यूजर्स बड़े ग्रुप आसानी से बना पाएंगे।
  • साथ ही ग्रुप में शामिल होने के लिए एडमिन का अप्रूवल लेना होगा।

WhatsApp ग्रुप चैट के लिए एक नए फीचर रोल आउट कर रहा है। इन नए ग्रुप फीचर को सभी के लिए लाया गया है। कंपनी ने चेंजलॉग के जरिए इसकी जानकारी दी है। इससे पहले इन सुविधाओं को बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया था। अब ग्रुप में जुड़ने वाले लोगों को संख्या को बढ़ा दिया गया है। साथ ही, अब यूजर्स कॉमन ग्रुप्स को आसानी से सर्च कर पाएंगे। ग्रुप एडमिन के पास अब यह कंट्रोल होगा कि कौन उनके ग्रुप में जुड़ सकता है और कौन नहीं। आइये, इन नए ग्रुप फीचर के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल

WhatsApp New Group Feature

कंपनी ने कुछ समय पहले एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए ग्रुप फीचर्स की घोषणा की थी। हाल में Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने App Store पर iOS 23.6.74 update के लिए WhatsApp रिलीज किया है। ऑफिशियल चेंजलोग से पता चला है कि यह अपडेट ऐप के स्टेबल रिलीज पर और भी यूजर्स के लिए सभी नए ग्रुप फीचर लेकर आया है। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर

अब बना पाएंगे बड़े ग्रुप

ऑफिशियल चेंजलॉग के अनुसार, अब एक ग्रुप में 1024 तक लोगों को जोड़ा जा सकता है। अक्टूबर 2022 में कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी की गई इस सुविधा को सभी के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इससे बड़े ग्रुप बनाना आसान हो जाता है। और पढें: WhatsApp Username: अब बिना नंबर शेयर किए करें व्हाट्सऐप चैट, ऐसे बनाएं अपना यूनिक यूजरनेम

ग्रुप एडमिन को मिलेगा अधिक कंट्रोल

इसके अलावा, WhatsApp ग्रुप एडमिन को अपने ग्रुप पर अधिक कंट्रोल मिल रहा है। अब वे अप्रूवल सिस्टम को मैनेज कर सकते हैं। ग्रुप में शामिल होने के लिए लोगों के उसके एडमिन से अप्रूवल लेना होगा।

ग्रुप के लिए आई यह नई सुविधा

इतना ही नहीं, iOS 23.5.0.75 अपडेट के लिए व्हाट्सऐप बीटा में अनाउंस किए गए नए ग्रुप फीचर की मदद से अब किसी कॉन्टैक्ट को उसके नाम से सर्च कर सकते हैं और देख सकते हैं कि वह किस-किस ग्रुप में शामिल है। चेंजलॉग में यह भी बताया गया है कि इन नए फीचर्स को आने वाले हफ्तों में सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

यदि आपके पास इन फीचर्स में कोई भी नहीं है तो ध्यान दें कि भविष्य में यहेआपके लिए भी आ जाएंगे। अधिक iOS यूजर्स के लिए ग्रुप चैट के लिए नए फीचर्स उपलब्ध हैं। इस कारण ऐप स्टोर से ऐप को अपडेट करें और इन नए फीचर का लाभ उठाएं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।