WhatsApp में वीडियो रिकॉर्ड करना हुआ बहुत आसान, आ गया नया कैमरा मोड
WhatsApp ने कुछ बीटा यूजर्स के लिए नया कैमरा मोड रोल आउट किया है। यह यूजर्स को हैंड्स-फ्री वीडियो बनाने की सुविधा दे रहा है।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 10, 2023, 09:08 AM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp में अब वीडियो और फोटो मोड के बीच स्विच कर सकते हैं।
- इस सुविधा को अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है।
- आगे आने वाले अपडेट के साथ यह फीचर सभी के लिए रोल आउट होगा।
WhatsApp में वीडियो रिकॉर्ड करना बहुत आसान हो जाएगा। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हैंड्स फ्री वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए एक कैमरा मोड रिलीज कर रहा है। हालांकि, यह सुविधा अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स व्हाट्सऐप पर हैंड्स फ्री वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
WhatsApp Hands Free Video Camera Mode
Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इस फीचर के बारे में बताया है। iOS 23.1.0.75 update के लिए WhatsApp beta से पता चला था कि कंपनी रीडिजाइन कैमरा मोड पर काम कर रही है। Android 2.23.2.73 update के लिए WhatsApp beta के साथ ऑफिशियल चैंजलॉग को पहले ही अनाउंस किया जा चुका है।
अब iOS 23.3.0.74 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद यह आखिरकार कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें बताया गया है कि यह फीचर कैसे काम करेगा।
वीडियो मोड पर स्विच करना हुआ आसान
स्क्रीनशॉट के अनुसार, जिस यूजर्स के व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए यह फीचर इनेबल है, उसको एक अलग कैमरा मोड मिलेगा। अब वे बस एक टैप करके वीडियो मोड में स्विच कर सकते हैं। उन्हें टैप कर होल्ड करके वीडियो रिकॉर्ड करने की जरूरत नहीं होगी।
इतना ही नहीं, अब रिकॉर्ड करते समय फ्रंट से बैक कैमरा या बैक से फ्रंट कैमरे पर भी स्विच किया जा सकता है। इससे किसी भी स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड करना आसान हो जाता है। यदि आपके WhatsApp अकाउंट के लिए सुविधा इनेबल नहीं है, तो भविष्य के अपडेट का इंतजार करें। इसे अभी चुनिंदा लोगों के लिए जारी किया गया है। जल्द सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, यह अपडेट फिर से स्टेटस के जरिए वॉइस नोट्स शेयर करने की सुविधा भी लाता है। आईओएस 23.2.0.70 अपडेट के लिए व्हाट्सऐप बीटा इंस्टॉल करने के बाद यह सुविधा जारी की गई है। हाल ही में, कुछ यूजर्स वॉइस नोट्स को स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर नहीं कर पा रहे थे। अब यह सुविधा 23.3.0.74 बीटा इंस्टॉल करने के बाद वापस आ गई है
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।