WhatsApp के iOS यूजर्स के लिए खुशखबरी, रोल आउट हुए दो नए फीचर्स

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए दो नई सुविधाएं जारी की हैं। अब एंड्रॉयड यूजर्स के साथ-साथ iOS यूजर्स भी हाई-क्वालिटी में वीडियो शेयर कर पाएंगे। साथ ही ग्रुप चैट में प्रोफाइल आइकन में भी सुधार किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 03, 2023, 09:34 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के iOS यूजर्स अब हाई क्वालिटी भी वीडियो भेज सकते हैं।
  • ग्रुप चैट में अब प्रोफाइल आइकन पर नई तरह से दिखाई देंगे।
  • ये सुविधाएं अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट की जा रही हैं।

WhatsApp एंड्रॉयड के साथ-साथ iOS यूजर्स के लिए भी कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। हाल में Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड के कुछ बीटा यूजर्स के लिए High-Quality Videos फीचर रोल रोल आउट किया था। इसकी मदद से यूजर्स अब हाई-क्वालिटी में वीडियो भेज सकते हैं। और पढें: WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल

अब नए व्हाट्सऐप अपडेट के साथ इस सुविधा को iOS के कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। साथ ही, यूजर्स को ग्रुप चैट्स में अलग तरह के प्रोफाइल आइकन भी देखने को मिल रहे हैं। आइये, इन दोनों सुविधाओं के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: क्या आप भी WhatsApp पर Forward करते हैं मैसेज? पहले जान लें ये जरूरी नियम

WhatsApp High-Quality Videos

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट में iOS के लिए इन दोनों सुविधाओं के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, TestFlight पर माजूद WhatsApp beta for iOS 23.13.0.76 update इंस्टॉल करने वाले कुछ बीटा टेस्टर्स अब हाई-क्वालिटी में वीडियो शेयर कर पाएंगे।

इससे पहले WhatsApp beta for iOS 23.11.0.76 update के साथ कंपनी ने HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा जारी की थी। अब यूजर्स हाई क्वालिटी में वीडियो भी शेयर कर पाएंगे। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए आई है।

रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि वीडियो सिलेक्ट करने के बाद यूजर्स को दो ऑप्शन स्टैंडर्ड और HD क्वालिटी मिल रहे हैं। आप यहां से अपनी सुविधा के अनुसार ऑप्शन सिलेक्ट करके वीडियो को उस क्वालिटी में शेयर कर सकते हैं।

फोटोज के लिए हाई-क्वालिटी ऑप्शन डाइमेंशन को प्रीरिसर्व करता है, लेकिन वीडियो पर लाइट कंप्रेशन अभी भी लागू होता है। इसका मतलब यह है कि यह ऑप्शन यूजर्स को ऑरिजनल क्वासिटी में वीडियो शेयर करने की सुविधा नहीं देता है। हालांकि, इससे क्वालिटी में सुधार हुआ है।

अब ग्रुप चैट में दिखेंगे अलग तरह के प्रोफाइल आइकन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई-क्वालिटी वीडियो शेयरिंग फीचर के साथ-साथ अपडेट यूजर्स को ग्रुप चैट में बेहतर प्रोफाइल आइकन भी दे रहा है। खास तौर पर उन कॉन्टैक्ट के लिए थंबनेल को एन्हांस्ड किया गया है, जिनकी प्रोफाइल फोटो दिखाई नहीं देती है। इन थंबनेल में अब संबंधित ग्रुप मेंबर के नाम का शुरुआती अक्षर लिखा दिखाई दे रहा है।

ध्यान रखें कि अभी इन दोनों सुविधाओं को केवल कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। आगे आने वाले समय में इन्हें सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।