WhatsApp Channels के लिए आया नया फीचर, अब चैनल में आए मैसेज को कर पाएंगे फॉरवर्ड

WhatsApp में एक ऐसा फीचर आया है, जो यूजर्स को चैनल में आए मैसेज को फॉरनर्ड करने की सुविधा दे रहा है। ऐप के लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने वाले यूजर्स के लिए यह उपलब्ध है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 16, 2023, 10:02 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर चैनल में आए मैसेज को अब फॉरवर्ड कर सकते हैं।
  • फॉरवर्ड किए जाने वाले मैसेज के साथ चैनल का लिंक भी ऐड होगा।
  • इस फीचर को iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट के किया जा रहा है।

WhatsApp लगातार अपनी Channels सुविधा को यूजर्स के लिए और भी उपयोगी बनाने पर काम कर रहा है। अब मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने चैनल्स के लिए एक नया Forward Messages-channels फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के जरिए कंपनी क्रिएटर्स को अपने फॉलोअर्स बढ़ाने का एक नया तरीका दे रही है। यह फीचर WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप के Forward Messages-channels को iOS और एंड्रॉयड दोनों के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

WhatsApp Forward Messages-channels Feature

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप ने अपने ऑफिशियल चैनल में इस नए फीचर को अनाउंस किया है। WhatsApp चैनल में कंपनी ने बताया है कि वे चैनलों से मैसेज को फॉरवर्ड करने की सुविधा रोल आउट कर रहे हैं। यह फीचर क्रिएटर्स को नए फॉलोअर्स पाने में मदद करेगा। और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

ऐसे फॉरवर्ड कर पाएंगे मैसेज

रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट की मानें तो अब चैनल में आए मैसेज को यूजर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर पाएंगे। इसके लिए जिस मैसेज को फॉरवर्ड करना चाहते हैं, उस पर टैप करें। फिर Forward पर क्लिक कर दें। मैसेज के साथ नीचे चैनल का लिंक भी ऐड होगा, जिस पर क्लिक करके यूजर्स उस मैसेज को पूरा पढ़ सकेंगे और चैनल को फॉलो कर पाएंगे। और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

Image Credit- (WABetainfo)

क्रिएटर्स को होगा फायदा

चैनलों से मैसेज को फॉरवर्ड करने की सुविधा के साथ क्रिएटर्स को नए फॉलोअर्स पाने में मदद मिलेगा। यह उनके लिए एक टूल की तरह काम करेगा। फॉरवर्ड किए जाने वाले मैसेज के साथ चैनल में शामिल होने के लिए एक नया एंट्री पॉइंट भी दिया गया है। इसका मतलब यह है कि फॉरवर्ड मैसेज पाने वाले यूजर पब्लिक चैनल में "चैनल देखें" सिलेक्ट करके आसानी से चैनल को फॉलो कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी व्हाट्सऐप का चैनल फीचर सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं है। हाल ही में एक अर्निंग कॉल के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने अधिक देशों में चैनल पेश करने की अपनी योजना के बारे में बात की। इससे उम्मीद है कि दुनिया भर में नए लोगों को जल्द ही चैनल सुविधा मिल जाएगी।

चैनल का यह नया फीचर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आगे आने वाले समय से धीरे-धीरे सभी Android और iOS यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।