अब लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी एडिट कर पाएंगे WhatsApp मैसेज, आ गया नया फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नई सुविधा लेकर आया है। अब यूजर्स भेजे गए मैसेज को एडिट कर पाएंगे। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 13, 2023, 10:36 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp एडिट मैसेज फीचर को बीट यूजर्स के लिए रोल आउट कर रहा है।
  • यूजर्स भेजे गए मैसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं।
  • इसे भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए नए-नए फीचर्स रोल आउट कर रहा है। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लैपटॉप और डेस्कटॉप के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए भी मैसेज एडिटिंग फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से यूजर्स भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस फीचर को कुछ ही लकी बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। आगे आने वाले अपडेट के साथ फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा। कंपनी मई में ही ऐप के लिए अनाउंस कर चुकी है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

WhatsApp Edit Messages Feature

Meta के स्वामित्व वाले ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Edit Message के रोल आउट होने की जानकारी दी है। Microsoft Store पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट से पता चला है कि कंपनी ने लंब इंतजार के बाद Edit Message फीचर को रोल आउट कर दिया है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास

यूजर्स को मिलेगा यह ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें मैसेज पर एडिट का ऑप्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है। मैसेज मेन्यू में लोगों को अब रिप्लाई, कॉपी, फॉर्वड, स्टार, एडिट, डिलीट, सिलेक्ट और इंफो के ऑप्शन मिलेंगे। एडिट बटन पर क्लिक करके मैसेज को एडिट किया जा सकेगा। इन ऑप्शन के नीचे ही इमोजी की लिस्ट दिखाई देगी। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats

व्हाट्सऐप एडिट मैसेज फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का फीचर है, जो जल्दी में मैसेज गलत लिख देते हैं। इसकी मदद से उन्हें मैसेज को डिलीट किए बिना सही कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उनके पास केवल 15 मनिट का समय होगा। इसका मतलब है कि लोगों को मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर ही उसे एडिट करना होगा।

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि एडिट मैसेज फीचर को आपके अकाउंट के लिए लिए रोल आउट किया गया है या नहीं तो एक मैसेज सेंड करें और फिर मैसेज मेन्यु में जाकर देख लें।

बता दें कि अभी इसे लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट को इंस्टॉल करने वाले बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ यह फीचर सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डिटेल शेयर नहीं की है।

इस फीचर पर भी कर रहा काम

इसके अलावा भी व्हाट्सऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। वेबबीटाइंफो ने अपने रिपोर्ट में कहा कि 2.23.12.20 एंड्रॉइड अपडेट सामने आया है, जिससे पता चला है कि व्हाट्सऐप चैनल नोटिफायर फीचर पर काम कर रहा है। इस सुविधा के एक्टिवेट होने पर यूजर को तब नोटिफिकेशन मिलेगा, जब उनके अकाउंट पर चैनल फीचर उपलब्ध होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।