WhatsApp का नया फीचर, अब वेब यूजर्स चैट लिस्ट को कर पाएंगे कस्टमाइज

WhatsApp ने वेब यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है। इसकी मदद से अब वे अपनी चैट लिस्ट को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कई फिल्टर मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 18, 2023, 09:19 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Web के यूजर्स को नया फीचर मिल रहा है।
  • अब यूजर्स तीन फिल्टर की मदद से चैट लिस्ट कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • इसकी मदद से उन्हें चैट ढूंढने में आसानी होगी।

WhatsApp Web के लिए कंपनी ने एक नई सुविधा जारी की है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि व्हाट्सऐप वेब के लिए दो फीचर्स डेवलपमेंट फेज में हैं। इसमें एक नया साइडबार और दूसरा चैट फिल्टर है। इन सुविधाओं को व्हाट्सऐप के वेब यूजर्स को नया इंटरफेस देने के साथ-साथ चैट को मजेदार बनाने के लिए लाया जा रहा है। नया साइडबार अभी भी डेवलपमेंट के अधीन है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाएगा। वहीं, दूसरा चैट फिल्टर फीचर रिलीज हो गया है। फिलहाल, इसे केवल WhatsApp Web के लेटेस्ट वर्जन का यूज करने वाले कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है ये कमाल का फीचर, स्पैम मैसेज से मिलेगा छुटकारा

WhatsApp Web के लिए आया नया फीचर

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में वेब वर्जन के लिए रोल आउट हो रहे Chat Filter फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप वेब का अपडेट वर्जन यूज कर रहे कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए नए चैट फिल्टर्स रोल आउट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें ये फिल्टर्स साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। इनकी मदद से यूजर्स को अलग-अलग प्रकार की चैट्स को ढूंढने में आसानी होगी। और पढें: WhatsApp ने फिर किया सरप्राइज, अब देख सकेंगे अनजान नंबर के स्टेटस! आ रहा नया फीचर

अब मिल रहे ये नए फिल्टर्स

स्क्रीनशॉट के अनुसार, चैट लिस्ट स्क्रीन पर सबसे ऊपर एक नई लाइट देखने को मिल रही है। इसमें कुछ फिल्टर्स दिए गए हैं। अब यूजर्स All, unread, Contact and Groups फिल्टर सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार, इनमें से कोई भी फिल्टर यूज करके चैट लिस्ट को कस्टमाइज कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp ग्रुप में सिर्फ @ लगाकर Add कर सकेंगे नया सदस्य, जल्द आ रहा काम का फीचर!

Unread फिल्टर केवल उन चैट्स को दिखाएगा, जिन्हें आपने अभी तक नहीं पढ़ा है। कॉन्टैक्ट फिल्टर यूज करने पर आपको केवल वे चैट्स दिखाई देंगी, जिनके नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होंगे। इसके अलावा, ग्रुप्स सिलेक्ट करने पर केवल ग्रुप्स चैट्स आपके सामने आ जाएंगे। इससे अब वेब पर भी स्पेसिफिक चैट को ढूंढना आसान हो गया है और यूजर्स चैट लिस्ट को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि फिलहाल यह सुविधा कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी के लिए जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।