WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खुशखबरी! कंपनी रोल आउट कर रही नई 21 इमोजी

WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कंपनी ने नई इमोजी रोल आउट की हैं। हालांकि, इन्हें कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 10, 2023, 11:52 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में अब मिलेंगी नई 21 इमोजी।
  • कंपनी ने अभी इन्हें कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
  • व्हाट्सऐप और भी कई शानदार फीचर्स लेकर आ रहा है।

WhatsApp ने नए अपडेट के साथ Unicode 15.0 से 21 नए इमोजी रिलीज की हैं। हालांकि, फिलहाल इन्हें कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स ला रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के इमोजी सुविधा लोगों की बातचीत को और मजेदार बनाती है। साथ ही, यूजर्स के पास अपने विचारों और भाव को इमोजी के जरिए आसानी से रख पाते हैं। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

WhatsApp में ऐड हुईं नई इमोजी

Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट में नई इमोजी की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, Google play Store पर उपलब्ध लेटेस्ट Android 2.23.5.13 update के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि कुछ बीटा टेस्टर्स 21 नई इमोजी को ऑफिशियल WhatsApp Keyboard पर देख पा रहे हैं। और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

इससे पहले Android 2.22.25.12 update के लिए आए WhatsApp beta के जरिए Unicode 15.0 से 21 नए इमोजी और 8 ट्वीक इमोज के बारे में पता चला था। तब यह डेवलपमेंट फेज में थी और कीबोर्ड पर दिखाई नहीं दे रही थीं। हालांकि, अल्टरनेटिव कीबोर्ड का यूज करके इन इमोजी को सेंड किया जा सकता है। और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

अब इसे नए अपडेट के साथ पेश कर दिया गया है। ये नई इमोजी अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आगे आने वाले समय में इन्हें सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

ये नई इमोजी हुईं ऐड

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें वे नई 21 इमोजी दिखाई दे रही हैं। अब उन 21 इमोजी को लेटेस्ट यूनिकोड 15.0 से सीधे आफिशियल व्हाट्सऐप कीबोर्ड से सेंड किया जा सकता है। इस कारण यूजर्स को एक अलग कीबोर्ड डाउनलोड करने और यूज करने की जरूरत नहीं है। नई इमोजी की शुरूआत आखिरकार उस समस्या को खत्म कर देगी, जो यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन करती थी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।