WhatsApp में जल्द दिखेगा नया इंटरफेस, चलाना होगा और भी आसान

WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने के लिए इंटरफेस में बदलाव किया है और इसका अपडेट बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया है।

Published By: ajay verma
Published: Jun 24, 2023, 10:11 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp ने ऐप के डायलॉग बॉक्स के डिजाइन में बदलाव किया है।
  • इसका अपडेट आईओएस बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किया गया है।
  • ऐप ने कुछ दिन पहले चैनल फीचर को रोलआउट किया था।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए पिछले कई महीनों से इंटरफेस में बदलाव कर रहा है। अब कंपनी ने ऐप के कई सेक्शन के लिए नया इंटरफेस पेश किया है और इसका अपडेट बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। यह जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप ने iOS बीटा टेस्टर्स के लिए 23.13.0.70 अपडेट रिलीज किया है। साथ ही, एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसको देखने से पता चला है कि एप्लिकेशन के पिछले वर्जन की तुलना में एक्शन शीट काफी अलग दिखाई दे रही है। पहले कंपनी एप्पल की एपीआई द्वारा प्रदान दी गई एक्शन शीट का इस्तेमाल करती थी। हालांकि, अब ऐप ने नए डिजाइन वाली एक्शन शीट को रिलीज किया है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

व्हाट्सऐप ने केवल मैसेज हटाने वाले ऑप्शन बॉक्स के डिजाइन में बदलाव नहीं किया है बल्कि म्यूट करने, हटाने, क्लियर करने व एक्सपोर्ट करने के लिए मिलने वाली एक्शन शीट के इंटरफेस को भी अपडेट किया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कंपनी ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की मंशा से इंटरफेस में बदलाव किया है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

कब रिलीज होगा नया इंटरफेस

व्हाट्सऐप ने नए इंटरफेस को फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया है। उम्मीद है कि कंपनी ने आने वाले दिनों में नए यूजर इंटरफेस को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।

चैनल फीचर हुआ रिलीज

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कुछ दिन पहले चैनल फीचर को रोलआउट किया था। इस फीचर को स्टेटस के साथ देखा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यूजर चैनल में अपनी पसंद की एक कम्युनिटी बनाकर उसपर चर्चा कर सकते हैं। यूजर्स को चैनल फॉलो करने के लिए सर्च की सुविधा मिलेगी। यूजर्स किसी को भी इनवाइट लिंक के माध्यम से चैनल से जोड़ सकते हैं।

कंपनी ने चैनल फीचर से पहले अपने प्लेटफॉर्म पर एडिट फीचर को ऐड किया था। इस सुविधा की मदद से यूजर किसी भी भेजे गए मैसेज को को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि यह सुविधा यूजर्स के बहुत काम आएगी और वह प्लेटफॉर्म पर बिना गलती के मैसेज भेज सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।