WhatsApp में HD फोटो को SD क्वालिटी में कर सकेंगे डाउनलोड! स्टोरेज फुल होगी की टेंशन होगी दूर

WhatsApp पर आप HD क्वालिटी में आने वाली फोटो व वीडियो को SD में डाउनलोड कर फोन की स्टोरेज को फुल होने से बचा सकते हैं। आ रहा नया फीचर।

Published By: Manisha | Published: Jun 08, 2025, 09:15 AM (IST)

WhatsApp पर HD क्वालिटी में फोटो व वीडियो भेजने की सुविधा पहले से मौजूद है। इस फीचर के जरिए आप किसी भी शख्स को HD क्वालिटी में फोटो और वीडियो भेज सकते हैं। HD क्वालिटी में रिसीव हुई मीडिया फाइल्स भी आपके फोन में HD में ही डाउनलोड हो जाती है। इस तरह की मीडिया फाइल्स के जरिए ही अक्सर आपके फोन की स्टोरेज फुल होने की समस्या देखने को मिलती है। नए फीचर के बाद आपको फोटो व वीडियो डाउनलोड क्वालिटी को कंट्रोल करने की सुविधा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कैसे। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में WhatsApp beta for Android 2.25.18.11 अपडेट के जरिए नए डाउनलोड क्वालिटी फीचर की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही व्हाट्सऐप में Upload Quality के साथ-साथ ही Download Quality का ऑप्शन मिलने वाला है। इस ऑप्शन के जरिए यूजर्स मैनुअली सेट कर सकेंगे कि वह व्हाट्सऐप पर आने वाले फोटो व वीडियो की क्वालिटी को HD रखना चाहते हैं या फिर SD। अगर आप HD क्वालिटी सिलेक्ट करते हैं, तो व्हाट्सऐप पर आने वाली सभी मीडियो फाइल्स HD क्वालिटी में सेव होंगी, जो कि फोन की स्टोरेज को जल्द ही फुल कर देंगी। वहीं, SD ऑप्शन चुनने पर सभी मीडिया फाइल्स स्टैंडर्ड क्वालिटी में डाउनलोड होंगी, जो कि आपके फोन मे कम से कम जगह लेंगी। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

रिपोर्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि WhatsApp यूजर्स को Settings में Storage and Data सेक्शन में जाकर नया Auto Download Quality का ऑप्शन मिलने वाला है, जिसमें यूजर्स HD व SD क्वालिटी के ऑप्शन को चुन सकते हैं। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

फिलहाल, यह फीचर बीटा टेस्टिंग फेज में है। हालांकि, आने वाले समय में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।