WhatsApp की बड़ी तैयारी! यूजर्स आसानी से अपने अकाउंट को कर पाएंगे सिक्योर

WhatsApp Privacy checkup स्क्रीन को ओपन करने के लिए सेटिंग में यूजर्स को जल्द एक नया फीचर मिलने वाला है। इसकी मदद से वे अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को और भी सिक्योर कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 18, 2024, 10:22 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में एक नया फीचर आने वाला है।
  • प्रोइवेसी में एक नया ऑप्शन मिलेगा।
  • अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है।

WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ऐप में एक नया ऑप्शन देने वाला है। इसकी मदद से आसानी से प्राइवेसी चैकअप स्क्रीन पर पहुंच सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में यूजर्स को एक प्राइवेसी चैकअप फीचर मिलता है। इसके जरिए वे अकाउंट की प्राइवेसी को जांच सकते हैं। अभी इस फीचर तक पहुंचना यूजर्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इसके लिए ऐप की सेटिंग में इस फीचर तक पहुंचने के लिए सीधा ऑप्शन नहीं मिलता है। कंपनी इसको आसान बनाने के लिए यूजर्स को सेटिंग में नया ऑप्शन देने पर काम कर रही है, जिसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। आइये, जानते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

WhatsApp में यहां मिलेगा Privacy checkup का ऑप्शन

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने एक अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी दी है। वेबसाइट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.13.12 update से पता चला है कि कंपनी व्हाट्सऐप प्राइवेसी चैकअप स्क्रीन को ओपन करने के लिए एक फीचर ला रहा है। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें दिखा रहा है कि यह प्राइवेसी चैकअप स्क्रीन को ओपन करने के लिए ऐप की सेटिंग में ऑप्शन कहां दिया जाएगा। स्क्रीनशॉट के मुताबिक औप ओपन करने के बाद सेटिंग में जाने पर Advanced के नीचे Privacy Checkup का ऑप्शन दिया जाएगा। यहां से यूजर्स प्राइवेसी को कंट्रोल कर पाएंगे। साथ ही, अपने लिए सही सेटिंग सिलेक्ट कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp पर Delete कर दिया मैसेज, क्या फिर भी पढ़ सकता है कोई?

Image Credit- (WABetainfo)

कब होगा रोल आउट?

ध्यान रखें कि Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। भविष्य में आने वाले WhatsApp के अपडेट के साथ इसे पहले टेस्टिंग के तौर पर लकी बीट यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद यह फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए आया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए सही प्राइवेसी सेटिंग करके उसे सिक्योर कर पाएंगे। इसके अलावा भी WhatsApp कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।