WhatsApp PassKey फीचर हुआ लॉन्च, अब आपका अकाउंट होगा ज्यादा सिक्योर

WhatsApp ने PassKey फीचर को रोलआउट कर दिया है। इसकी मदद से आप फिंगरप्रिंट, फेस और पिन के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Oct 17, 2023, 08:57 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp ने PassKey फीचर को पेश किया है।
  • आप पिन, फिंगरप्रिंट और फेस के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं।
  • इससे पहले चैनल क्रिएशन फीचर को रोलआउट किया था।

WhatsApp ने लंबे समय से टेस्टिंग में बने PassKey फीचर को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इस फीचर की मदद से आप फिंगरप्रिंट, फेस और पिन के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग-इन कर सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इससे अकाउंट सुरक्षित रहेगा और यूजर्स आसानी से अकाउंट में लॉग-इन कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने यूजर्स के लिए Bottom Tab इंटरफेस को रोलआउट किया था। इस अपडेशन के बाद आपको कम्यूनिटी, चैट, अपडेट और कॉल का टैब नीचे की तरफ दिखाई देगा, जो कि पहले ऊपर की ओर देखने को मिलता था। और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

व्हाट्सएप ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि Android यूजर्स अब पासकी फीचर के जरिए पिन, फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक की मदद से अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं। आपको वेरिफिकेशन कोड डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपका अकाउंट भी सुरक्षित रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप से पहले गूगल (Google) और एप्पल (Apple) ने पासकी फीचर को रोलआउट किया था। और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

iOS यूजर्स के लिए नहीं आया फीचर

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने iOS यूजर्स के लिए फिलहाल पासकी फीचर को लॉन्च नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस सुविधा को iPhone यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

यह फीचर हुआ लॉन्च

व्हाट्सएप ने इस महीने की शुरुआत में आईफोन यूजर्स के लिए चैनल क्रिएट करने की सुविधा पेश की थी। इसकी मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर चैनल बना सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा और वह अपने आप को एक्सप्रेस कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को चैनल बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको क्रिएट बटन मिलेगा, जहां से आप चैनल क्रिएट कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।