WhatsApp पर अब अलग-अलग स्टाइल में भेज सकेंगे टेक्स्ट मैसेज, आ गया नया टूल

WhatsApp: व्हाट्सऐप पर जल्द ही नया टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल लाया जाने वाला है। इस टूल के जरिए यूजर्स अपने टेक्स्ट मैसेज को अलग-अलग स्टाइल में Send कर सकेंगे। जानें डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Nov 09, 2023, 03:10 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर आ रहा नया टेक्स्ट मैसेज फॉर्मेटिंग टूल
  • टेक्स्ट मैसेज को अलग-अलग स्टाइल में कर सकेंगे सेंड
  • बदल जाएगा व्हाट्सऐप मैसेजिंग का अंदाज

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए अपडेट्स लेकर आता रहता है। कुछ समय पहले ही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने डेट के जरिए पुराने मैसेज सर्च करने की सुविधा पेश की थी। वहीं, अब जल्द ही व्हाट्सऐप पर नया मैसेजिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। जी हां, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें तो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर Text Message Formatting टूल लेकर आने वाला है। इस टूल के जरिए यूजर्स अपने टेक्स्ट मैसेज के फॉर्मेट को अलग-अलग अंदाज में बदल सकेंगे। जानें डिटेल। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सफल बीटा टेस्टिंग के बाद Whatsapp ने सभी यूजर्स के लिए Text Message Formatting टूल रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस टूल के जरिए यूजर्स अपने मैसेज टूल को Code Blocks, Quote Blocks और Lists में स्टाइल कर पाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह टूल अब वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। WhatsApp Web beta 2.2350 अपडेट के बाद आप इस नए टूल को इस्तेमाल कर सकेंगे। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को फाइनली नया टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन मिलना शुरू हो गया है। स्क्रीनशॉट में Code Block, Quote Block और Lists ऑप्शन देखे जा सकते हैं। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

1. Code Block- इस टूल के जरिए यूजर्स व्हाट्सऐप पर आसानी से कोड्स शेयर कर सकेंगे। आमतौर पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और प्रोग्रामर के जरिए कोडिंग का इस्तेमाल किया जाता है। अपने टेक्स्ट को कोड में मैसेज करने के लिए यूजर्स को (`) का इस्तेमाल करना होगा।

2. Quote Block: Quote Block का इस्तेमाल किसी पुराने मैसेज के जवाब में रिस्पॉन्स देने के लिए किया जाता है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूजर्स “>” कैरेक्टर का इस्तेमाल करके टेक्स्ट को कोट कर सकते हैं।

3. Lists: लिस्ट के जरिए अपनी चैट में दी गई जानकारी को ऑर्गनाइज किया जाता है। यूजर्स मैसेज से पहले “*”, “-“, का इस्तेमाल करके टेक्स्ट को लिस्ट कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।