WhatsApp ला रहा नया फीचर, दूसरे डिवाइस पर भी लॉक हो जाएगी चैट

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो मेन डिवाइस पर चैट लॉक होने पर लिंक्ड डिवाइस पर वह अपने आप लॉक हो जाएगा। व्हाट्सऐप का यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 10, 2024, 02:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp नए लिंक्ड डिवाइस चैट लॉक फीचर पर काम कर रहा है।
  • कंपनी अभी इस नए फीचर पर काम कर रही है।
  • इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।

WhatsApp में समय-समय पर नए-नए फीचर आते रहते हैं। पिछले साल Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप काफी सुविधाएं रिलीज की थी। अभी भी कंपनी नए-नए फीचर्स पर काम कर रही है। अब कंपनी लिंक्ड डिवाइस के लिए लॉक चैट फीचर पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि अगर आप मेन डिवाइस पर चैट लॉक करेंगे तो वह लिंक किए गए डिवाइस पर भी लॉक रहेगी। इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

WhatsApp का नया फीचर

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने एक नए फीचर की जानकारी दी है। उसकी लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.4.14 update से पता चला है कि कंपनी व्हाट्सऐप लिंक्ड डिवाइस के लिए चैट लॉक फीचर लेने पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास

रिपोर्ट एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें इस फीचर को साफ-साफ देखा जा सकता है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, चैट को लॉक करने पर एक पॉप-अप दिखेगा। इसमें चैट अब लॉक है। साथ ही, लिखा है कि यह चैट लिंक्ड डिवाइस पर भी लॉक होगी। उसे ओपन करने के लिए सीक्रेट कोड का यूज करना होगा। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats

इसका मतलब है कि WhatsApp मेन डिवाइस पर लॉक हो जाने के बाद यह लिंक्ड डिवाइस पर अपने आप चैट लॉक हो जाएगी। फिलहाल, यह फीचर केवल डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। पहले फीचर टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए रिलीज किया जाएगा।

व्हाट्सऐप इसके अलावा भी कई नए फीचर पर काम कर रहा है। कम्युनिटी और चैनल्स के लिए कई सुविधाएं लाईं जा रही हैं। इनमें से कुछ फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है और कई सुविधाओं को बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।