WhatsApp का नया फीचर, ओरिजनल क्वालिटी में फोटो शेयर करने के लिए मिल रहा नया ऑप्शन

WhatsApp ओरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए एक नया ऑप्शन मिल रहा है। अब डॉक्यूमेंट पिकर में यूजर्स को गैलेरी का ऑप्शन दिखेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 07, 2023, 09:19 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में अब ओरिजनल क्वालिटी फोटो और वीडियो शेयर करना आसान हो गया है।
  • डॉक्यूमेंट सेक्शन में भी अब यूजर्स को gallery का ऑप्शन मिलेगा।
  • यह फीचर फिलहाल कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है।

WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर क्वालिटी में फोटो और वीडियो सेंड करने की सुविधा देने पर लगातार काम कर रहा है। कुछ समय पहले कंपनी ने HD क्वालिटी फोटो और वीडियो शेयर करने का फीचर पेश किया है। अब Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। इसकी मदद से अब ऐप के जरिए यूजर्स आसानी से ओरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो भेज सकेंगे। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

इसके लिए व्हाट्सऐप लोगों को एक नया शॉर्टकट दे रहा है। हालांकि, फिलहाल इस फीचर को केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में इसे सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp में आ गया नया शॉर्टकट

WhatsApp के अपमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.23.19.3 update के साथ कंपनी Original quality photos and videos फीचर रोल आउट कर रही है। पहली आई खबरों के अनुसार, यह डेवलपमेंट के अधीन था। हालांकि, अब गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद यह कुछ बीटा यूजर्स के लिए सुविधा उपलब्ध है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

इस सेक्शन में मिलेगा नया शॉर्टकट

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसके अनुसार, अब यूजर्स को डॉक्यूमेंट पिकर या सेक्शन में एक नया शॉर्टकट मिल रहा है। इसके जरिए वे गैलरी में से आसानी से फोटो और वीडियो सिलेक्ट कर उन्हें ओरिजनल क्वालिटी में भेज पाएंगे।

इस शॉर्टकट से फोटो और वीडियो सिलेक्ट करने के बाद उनकी क्वालिटी और HEIC मेटाडेटा बनाए रखने के लिए उन्हें दस्तावेज के रूप में शेयर किया जाएगा। बता दें कि ऐप में मीडिया क्वालिटी को बनाए रखने के लिए फोटो और वीडियो को पहले भी दस्तावेज के रूप में शेयर कर सकते थे।

Image Credit- (WABetainfo)

हालांकि, यह नया एंट्री पॉइंट इस प्रोसेस को आसान बना रहा है। ध्यान रखें कि फिलहाल यह सुविधा Google Play Store से ऐप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने वाले कुछ बीटा यूजर्स को मिल रही है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे और भी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।