WhatsApp का बदलेगा अंदाज, आ रही 5 नई चैट थीम!

WhatsApp चैट में जल्द ही नई थीम जोड़ी जा सकती है। यह जानकारी लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो व्हाट्सऐप पर जल्द ही 5 नई चैट थीम को जोड़ा जाने वाला है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 26, 2024, 04:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर आ रही नई चैट थीम
  • चैट बबल के लिए मिलेंगे 5 नए कलर ऑप्शन
  • फिलहाल यह नई थीम डेवलपमेंट फेज में है

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट रिलीज करता रहता है। इन अपडेट्स के जरिए यूजर्स को नए-नए फीचर्स व मौजूदा फीचर्स में इम्प्रूव्मेंट्स प्राप्त होती है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही व्हाट्सऐप चैट का लुक बदलने जा रहा है। लीक की मानें, तो व्हाट्सऐप पर जल्द ही 5 नई चैट थीम रिलीज की जाने वाली है। इन चैट थीम से आपकी चैट विंडो का लुक बदल जाएगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Wabetainfo की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp beta for iOS 24.11.10.70 वर्जन में नई चैट थीम देखने को मिली है। इन नई चैट थीम के जरिए यूजर्स अपने व्हाट्सऐप चैट बबल का रंग बदल सकेंगे। अभी व्हाट्सऐप पर डिफॉल्ट गहरे हरे रंग का चैट बबल देखने को मिलता है। हालांकि, जल्द ही इसमें कई नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

wabetainfo

लीक रिपोर्ट में नई चैट थीम का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि आईओएस बीटा यूजर्स को डिफॉल्ट ग्रीन चैट थीम के साथ-साथ कुछ नई चैट थीम प्राप्त हुई हैं। इस थीम में 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन और वॉलपेपर देखे जा सकते हैं, जिनमें ग्रीन, ब्लैक, पर्पल, ब्लू व पिंक आदि शामिल है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूजर्स को व्हाट्सऐप सेटिंग्स में एक नया Defalut Chat Theme सेक्शन प्राप्त होगा। इस सेक्शन में जाकर यूजर्स अपनी पसंद की चैट थीम को चुन सकते हैं। जैसे कि हमने बताया फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में हैं। कुछ ही बीटा टेस्टर्स को ये नई चैट थीम प्राप्त हुई है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में इसे अन्य यूजर्स को लिए भी रोलआउट किया जा सकता है।

WhatsApp के नए फीचर्स

WhatsApp पर जल्द ही कई नए फीचर्स दस्तक दे सकते हैं। इन फीचर की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। कुछ समय पहले ही जानकारी मिली थी कि जल्द ही व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम जैसा फीचर आने वाला है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सऐप स्टेटस में अपनो दोस्तों को टैग कर सकेंगे। यह इंस्टाग्राम के स्टोरी फीचर की तरह ही काम करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।