WhatsApp में मिलेगा Instagram वाला फीचर, स्टेटस पर फोटो के साथ शेयर कर पाएंगे म्यूजिक

WhatsApp में Instagram वाला फीचर आने वाला है। अब व्हाट्सऐप यूजर्स भी भविष्य में स्टेटस अपडेट पर म्यूजिक शेयर कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 22, 2024, 10:56 AM (IST)

WhatsApp में लगातार कई फीचर्स आ रहे हैं, जिन्होंने ऐप को और भी उपयोगी और मजेदार बनाया है। अब कंपनी एक ऐसी फीचर ला रही है, जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट पर म्यूजिक शेयर करने की सुविधा देगा। यूजर्स अपने पसंदीदा गाने को सीधा ऐप के अंदर स्टेटस अपडेट पेज पर ही सर्च करके उसे अपने स्टेटस पर वीडियो या फोटो के साथ शेयर कर पाएंगे। इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। व्हाट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर को यूज करने का तरीका जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Music for status updates

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.24.22.11 update से पता चला है कि कंपनी स्टेटस अपडेट के जरिए म्यूजिक शेयर करने की सुविधा लाने पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर की डिटेल शेयर की है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कहां मिलेगा ऑप्शन?

WhatsApp स्टेटस अपडेट के जरिए म्यूजिक शेयर करने के लिए एक सुविधा की टेस्टिंग चल रही है। इसे ऐप के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा। इस नए फीचर के आने के बाद ड्रॉइंग एडिटर के भीतर एक म्यूजिक बटन देगा। यह ऑप्शन स्टेटस अपडेट स्क्रीन पर सबसे ऊपर आएगा। यह यूजर को फोटो या वीडियो सिलेक्ट के बाद दिखाई देगा।

इस बटन पर टैप करके यूजर्स गाने या स्पेसिफि आर्टिस्ट को सर्च पाएंगे, जिससे स्टेटस में सीधे अपने पसंदीदा म्यूजिक को ढूंढना और जोड़ना आसान हो जाएगा। इस तरह की सुविधा पहले से ही Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां आप वीडियो और फोटो के साथ म्यूजिक ऐड कर सकते हैं।

Image Credit- (WABetainfo)

इस फीचर को पहले बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। इसके बाद स्टेबल वर्जन पर जारी किया जाएगा। अभी व्हाट्सऐप के इस फीचर के लिए लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। इसके अलावा और भी कई फीचर्स पर काम चल रहा है, जिसे भविष्य में जारी किया जाएगा। साथ ही, अन्य कई सुविधाएं बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दी गई हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।