WhatsApp Meta AI के लिए आ रहा Voice Chat Mode, अब बोलकर कर पाएंगे बातचीत

WhatsApp Meta AI के लिए यूजर्स को जल्द वॉयस चैट मोड की सुविधा मिलने वाली है। कंपनी इस नए फीचर पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2024, 08:53 AM (IST)

WhatsApp में लागातार नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में Meta AI फीचर मिलता है। अब कंपनी मेटा एआई के लिए वॉयस चैट मोड फीचर लाने पर काम कर रही है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को बोलकर Meta AI का यूज करने की सुविधा देने की योजना में है। फिलहाल, Meta इस अपकमिंग फीचर पर काम कर रही है। यह डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर की डिटेल नीचे दी गई है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Meta AI Voice chat Mode

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने व्हाट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। उसकी लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.18.18 update से पता चला है कि कंपनी Meta AI से बातचीत करने के लिए Voice Chat Mode पर काम कर रहा है। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

इस फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि यह Meta AI से बात करने के नए तरीके के लिए लाया जा रहा है। अभी तक व्हाट्सऐप में मौजूद Meta AI से लिखकर के बात की जा सकती है। हालांकि, कंपनी यूजर्स को Meta AI से बोलकर बात करने की सुविधा देना चाहता है। इससे मेटा एआई का यूज करना और भी आसान और उपयोगी हो जाएगा। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

कैसे करेगा काम?

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है, जिसमें व्हाट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप में दिए गए मेटा एआई के आइकन पर क्लिक करने के बाद सबसे नीचे मैसेज बार के राइट साइड में वॉयस चैट के लिए ऑप्शन मिलेगा।

इस पर क्लिक करते ही एक पॉप-अप ओपन हो जाएगा। इसमें एक स्पीकर का आइकन, एक माइक और एक कैंसिल का आइकन होगा। यहां से आप वॉयस चैट मोड को बंद कर पाएंगे। मेटा एआई यूजर्स द्वारा सिलेक्ट की गई भाषा में आंसर देगा। फिलहाल, यह डेवलपमेंट फेज में है। इसे जल्द रोल आउट किया जा सकता है।

Image Credit- (WABetainfo)

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।