WhatsApp मैसेज पर सिर्फ Emoji से ही नहीं खुद के Stickers से भी कर सकेंगे रिएक्ट, आ रहा नया फीचर!

WhatsApp मैसेज पर अब-तक आप इमोजी के जरिए ही अपना रिएक्शन दे सकते थे। हालांकि, जल्द ही व्हाट्सऐप पर स्किटर के जरिए भी रिएक्शन दिया जा सकेगा। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 27, 2025, 12:00 PM (IST)

WhatsApp मैसेज पर अब-तक आप मौजूदा इमोजी के जरिए रिएक्शन दे सकते हैं। हालांकि, जल्द ही यह फीचर अपग्रेड होने वाला है। जी हां, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही यूजर्स इमोजी के अलावा स्टिकर्स के जरिए भी अपना रिएक्शन दे सकेंगे। इस अपकमिंग फीचर के जरिए यूजर्स का व्हाट्सऐप मैसेजिंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा। इसके अलावा, व्हाट्सऐप पर आप खुद से स्टिकर्स भी क्रिएट कर सकते हैं। ऐसे में नए फीचर के जरिए आप खुद से बनाए स्टिकर्स के जरिए भी मैसेज पर अपना रिएक्शन दे सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Wabetainfo ने अपने लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि WhatsApp beta for Android 2.25.13.23 अपडेट के तहत नया फीचर स्पॉट किया गया है। फिलहाल, यह फीचर बीटा टेस्टिंग फेज में है। ऐसे में सभी यूजर्स तक रोलआउट होने में इसे थोड़ा समय लग सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही व्हाट्सऐप पर यूजर्स स्टिकर्स के जरिए भी अपना रिएक्शन दे सकेंगे। अभी तक यह सुविधा इमोजी तक ही सीमित है। रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

स्क्रीनशॉट

स्क्रीनशॉट की बात करें, तो जैसे ही यूजर्स मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करेंगे, तो उन्हें इमोजी के साथ-साथ स्टिकर्स भेजने का ऑप्शन मिलेगा। इस रिएक्शन सेशन में फिलहाल सबसे ज्यादा व हाल ही में इस्तेमाल किए इमोजी दिखाई देते हैं। हालांकि, स्टिकर ऑप्शन शामिल होने के बाद इस सेक्शन में आपको हाल ही में भेजे स्टिकर्स भी दिखाई देंगे। स्टिकर रिएक्शन भेजने के लिए आप स्टिकर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सऐप पर आप खुद की तस्वीर से भी स्टिकर बना सकते हैं। ऐसे में किसी मैसेज पर खुद से बनाया स्टिकर भेजना व्हाट्सऐप यूजर्स के काफी पसंद आ सकता है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

जैसे कि हमने बताया फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। ऐसे में इसे सभी यूजर्स तक रोलआउट होने में समय लग सकता है। अभी यूजर्स मैसेज पर सिर्फ इमोजी के जरिए ही अपना रिएक्शन दे सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।