WhatsApp का धमाल फीचर, मैसेज को Pin करने के लिए मिलेंगे 3 नए ऑप्शन!

Whatsapp पर अब जरूरी चैट को आप सीमित समय के लिए पिन कर सकेंगे। इसके लिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 3 नए ऑप्शन लेकर आने वाली है। जानें सभी डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Oct 04, 2023, 12:51 PM (IST)

हाइलाइट

  • Whatsapp पर आ रहा नया फीचर
  • अब चैट को पिन करने के लिए मिलेंगे 3 नए ऑप्शन
  • जरूरी चैट अकाउंट में सबसे ऊपर होगी डिस्प्ले

Whatsapp अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरिंयस बेहतर बनाने के लिए आए दिन नए-नए अपडेट रोलआउट करता रहता है। इतना ही नहीं इन अपडेट्स के जरिए मौजूदा फीचर में कई इम्प्रूवमेंट्स भी रिलीज की जाती है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप इन दिनों अपने 'Pin Messages' फीचर को इम्प्रूव करने पर काम कर रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही व्हाट्सऐप यूजर्स को मैसेज पिन अलग-अलग ड्यूरेशन के लिए अपनी चैट में पिन कर सकेंगे। फिलहाल, व्हाट्सऐप मैसेज को पिन करने के लिए कोई ड्यूरेशन ऑप्शन नहीं मिलता है। आइए जानते हैं इस संबंध में सभी डिटेल। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि Google Play Store पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta Android 2.23.21.4 अपडेट के जरिए नए फीचर की झलक देखने को मिली है। इन अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स को नया 'Pin Messages' ड्यूरेशन का ऑप्शन प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

Pic Credit- wabetainfo

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि अब यूजर्स को चैट में किसी भी व्हाट्सऐप मैसेज को पिन करने के लिए तीन ड्यूरेशन ऑप्शन दिखाई देंगे। यह ऑप्शन 24 घंटे, 7 दिन और 30 घंटे के होंगे। इसका मतलब यह है कि यदि आप किसी चैट को लंबे समय तक पिन करके नहीं रखना चाहते हैं, तो आप उन्हें इन तीन विकल्पों जैसे 24 घंटे, 7 दिन और 30 घंटे के लिए पिन कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

जैसे कि हमने बताया फिलहाल व्हाट्सऐप मैसेज को पिन करने के लिए कोई समयसीमा नहीं है। आप किसी चैट को एक बार पिन करते हैं, जो वो आपकी प्रोफाइल पर सबसे ऊपर तब-तक डिस्प्ले होती है जब-तक आप उसे Unpin न करें। फिलहाल यह फीचर केवल बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कुछ समय बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Whatsapp channel फीचर

व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए ब्रॉडकास्टिंग Whatsapp channel फीचर रोलआउट किया है। यह इंस्टाग्राम के चैनल फीचर की तरह ही है, जिसमें आप खुद से जुड़ी अपडेट चैनल पर दे सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक वन-वे कम्युनिकेशन फीचर है, जिसमें केवल एक शख्स ही अपडेट रिलीज कर सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।