Whatsapp ऑडियो मैसेज में भी मिलेगा 'View once' फीचर, प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा मजबूत

Whatsapp ने पिछले साल 'View once' फीचर लॉन्च किया था, इस फीचर की मदद से भेजी गई फोटो व वीडियो को सामने वाला केवल एक बार ही देख सकता है। वहीं, अब कंपनी इस फीचर को ऑडियो मैसेज के लिए भी लेकर आने वाली है।

Published By: Manisha
Published: Mar 26, 2023, 08:45 AM (IST)

हाइलाइट

  • View once audio फीचर में सिर्फ एक बार सुन सकेंगे मैसेज
  • View once में भेजी गई फोटो व वीडियो भी एक बार देखी जा सकती है
  • आगे आने वाले अपडेट में मिल सकता है नया फीचर

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स की टेस्टिंग करता रहता है। जल्द ही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। व्हाट्सऐप ने पिछले साल एक नया 'View once' फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से भेजी गई फोटो व वीडियो को सामने वाला केवल एक बार ही देख सकता है। दूसरी बार वह फोटो व वीडियो देखने के लिए उपलब्ध नहीं होती। वहीं, अब लीक की मानें, तो व्हाट्सऐप फोटो व वीडियो के बाद इस फीचर को जल्द ही ऑडियो मैसेज के लिए भी लेकर आने वाली है। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो Whatsapp इन दिनों View once audio फीचर लेकर आने की तैयारी कर रही है। यह फीचर WhatsApp beta for Android 2.23.7.8 अपेडट के तहत देखने को मिला। इस फीचर के तहत भेजे गए ऑडियो मैसेज को केवल एक बार ही सुना जा सकेगा। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

wabetainfo

रिपोर्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि ऑडियो मैसेज एक बार सुनने के बाद गायब हो जाएगा। यह फीचर व्यू वन्स फोटो व वीडियो ऑप्शन की तरह ही काम करेगा। इस मैसेज को न तो आप फॉरवर्ड कर सकते हैं और न ही यह आपके ऑडियो रिकॉर्ड में सुना जा सकेगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे रोलआउट होने में काफी समय लग सकता है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

यकिनन यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाएगा। कोई जरूरी बात यदि आप टेक्स्ट में लिखना नहीं चाहते और न ही चाहते कि सामने वाला शख्स उस मैसेज को आगे भेजे, तो आप इस व्यू वन्स ऑडियो फीचर का इस्तेमाल करके बात को ऑडियो मैसेज के जरिए भेज सकते हैं। एक बार सुनने के बाद वह ऑडियो मैसेज दोबारा सुनने व आगे फॉरवर्ड करने के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

Whatsapp विंडोज यूजर्स के लिए लाया नया Desktop App

Meta के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने Windows के लिए एक नया व्हाट्सऐप डेस्टकॉप ऐप (Whatsapp Desktop App) लॉन्च किया है। यह नया व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप कई शानदार फीचर्स से लैस है, जिसमें फास्टर लोडिंग टाइम के साथ-साथ वीडियो व ऑडियो कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, नए व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप की मैसेजिंग सर्विस, मीडिया फाइल्स व कॉल सभी एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर्स के साथ आते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।