WhatsApp में जल्द एडिट कर पाएंगे मैसेज, आ रहा नया फीचर

WhatsApp एडिट फीचर पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ देखा जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फीचर अभी भी डेवलपमेंट फेज में है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 23, 2023, 09:10 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp मैसेज को एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • इस फीचर को लेटेस्ट वर्जन के साथ यूज किया जाएगा।
  • पुराने वर्जन का यूज करने वालों को अपडेट करने के लिए मैसेज मिलेगा।

WhatsApp में यूजर्स को जल्द मैसेज एडिट करने की सुविधा मिलने वाली है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के एक्पीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लागातर नए-नए फीचर लेकर आ रहा है। साथ ही भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ कई नई सुविधाएं लाने पर भी काम कर रहा है। इसमें एडिट मैसेज फीचर भी शामिल है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp edit Messages

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी iOS यूजर्स के लिए एडिट मैसेज फीचर लाने पर काम कर रही है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, iOS 22.23.0.73 update के लिए WhatsApp beta से पता चला था कि एक नया एडिट फीचर डेवलपमेंट के अधीन है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि TestFlight से iOS 23.4.0.72 अपडेट के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि अभी भी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

कैसे करेगा काम?

Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग में अपकमिंग फीचर Edit Message की मदद से यूजर्स अपने द्वारा भेजे गए मैसेज को 15 मिनट के अंदर ठीक कर पाएंगे। अगर आपसे मैसेज में कुछ गलत लिख जाता है या आप कुछ और भी उसमें ऐड करना चाहते हैं तो एडिट मैसेज के जरिये कर पाएंगे। इसके लिए आपके पास 15 मिनट का समय होगा। मैसेज भेजने के 15 मिनट बाद यूजर्स उसे एडिट नहीं कर पाएंगे।

पुराने अपडेट में नहीं मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसके अनुसार, अगर आप WhatsApp का पुराना वर्जन यूज कर रहे हैं तो वह इस फीचर को सपोर्ट नहीं करेगा। भविष्य में यह फीचर लाइव हो जाने के बाद चैट में आने वाले एडिट मैसेज के साथ एक मैसेज मिलेगा, जो बताया कि एडिट किए गए मैसेज को देखने के लिए आपको ऐप को अपडेट करना होगा।

ऐप को अपडेट करना अनिवार्य होगा क्योंकि अगर आप पुराने वर्जन पर होंगे तो यह नहीं देख पाएंगे कि प्राप्तकर्ता से कौन से मैसेज एडिट किया है।

ध्यान दें कि ऐप का लेटेस्ट वर्जन यूजर्स को मीडिया कैप्शन को एडिट करने की सुविधा नहीं देता है। हालांकि, यह संभव है कि व्हाट्सऐप फीचर का दूसरा वर्जन पेश करेगा, जिसमें ऐप के भविष्य के अपडेट में मीडिया कैप्शन को एडिट करने की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा, यह अपडेट उस क्रैश को भी ठीक करता है, जो यूजर्स को iOS 23.4.0.70 अपडेट के लिए पिछले व्हाट्सऐप बीटा में चैट और स्टेटस के भीतर वीडियो चलाने से रोकता था। यदि आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हम TestFlight ऐप खोलकर इस वर्जन को अपडेट करने की सलाह देते हैं।

व्हाट्सऐप सक्रिय रूप से इस फीचर को डेवलप कर रहा है। इसे ऐप के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।