WhatsApp Status अपने आप Facebook Story पर हो जाएगा शेयर, आ रहा नया फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने पर काम कर रहा है। इसकी मदद से स्टेटस अपने आप फेसबुक स्टोरी पर शेयर हो जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 08, 2023, 09:46 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के Status Privacy सेक्शन में एक नया ऑप्शन मिलेगा।
  • नए फीचर की मदद से स्टेटस अपने आप फेसबुक पर शेयर हो जाएगा।
  • इसके लिए फीचर को इनेबल करना होगा।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आ रहा है। यह उन्हें व्हाट्सऐप से ही अपने स्टेटस अपडेट को ऑटोमैटिक फेसबुक स्टोरी पर शेयर करने का ऑप्शन देगा। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अभी Share Status Updates फीचर पर काम कर रहा है। इससे यूजर्स व्हाट्सऐप को छोड़े बिना ऐप के भीतर से ही अपने स्टेटस को फेसबुक स्टोरी पर शेयर कर पाएंगे। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

WhatsApp Share Status Updates

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी दी है। वेबसाइट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, TestFlight पर मौजूद iOS 23.7.0.75 update के WhatsApp beta से पता चला है कि व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

व्हाट्सऐप एक ऐसा ऑप्शन डेवलप कर रहा है, जिससे यूजर्स ऐप को छोड़े बिना अपने स्टेटस अपडेट को फेसबुक स्टोरीज के तौर पर शेयर कर सकेंगे। Facebook स्टोरी में स्टेटस अपडेट पहले से ही शेयर कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को हर बार कुछ नया पोस्ट करने पर अपडेट को मैन्युअल रूप से शेयर करने के लिए अन्य स्टेप फॉलो करने पड़ते थे। और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

वहीं, अब आने वाले इस नए ऑप्शन की मदद से आप जिस स्टेटस अपडेट के लिए इसे इनेबल करेंगे, वह अपने आप फेसबुक स्टोरी पर शेयर हो जाएगा। इससे व्हाट्सऐप से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा।

ऐप में मिलेगा यह ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, इसके लिए स्टेटस प्राइवेसी सेक्शन में नया ऑप्शन मिलेगा। नया फीचर फेसबुक स्टोरी पर स्टेटस अपडेट शेयर करने के तरीके में सुधार करेगा। यूजर्स हमेशा अपने स्टेटस अपडेट पर कंट्रोल रखेंगे क्योंकि वे तय कर सकते हैं कि कौन से स्टेटस अपडेट हमेशा शेयर किए जाएं और कौन से नहीं। इसके अलावा, यह ऑप्शन डिफॉल्ट रूप से ऑप्शनल और डिसेबल होगा।

यदि यूजर्स व्हाट्सऐप को छोड़े बिना कुछ स्टेटस अपडेट को फेसबुक स्टोरीज पर शेयर करना चाहते हैं, तो वे इस ऑप्शन को सीधे स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग्स में इनेबल कर पाएंगे। यह सुविधा यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट को मैन्युअल रूप से शेयर करने में समय और प्रयास बचाने की सुविधा देगी, क्योंकि व्हाट्सऐप को छोड़े बिना स्टेटस अपडेट को फेसबुक स्टोरी के रूप में शेयर किया जाएगा।

ध्यान रखें कि यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे आगे आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।