WhatsApp में जल्द जुड़ेंगे ये तीन फीचर, iPhone यूजर्स के आएंगे बहुत काम

WhatsApp ios वर्जन जल्द अपग्रेड होने वाला है। इसमें तीन नए फीचर जुड़ने वाले हैं। इनके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Jul 24, 2023, 11:37 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में जल्द तीन नए फीचर जुड़ने वाले हैं।
  • ये फीचर्स आईफोन यूजर्स के बहुत काम आएंगे।
  • व्हाट्सऐप ने पिछले महीने चैनल फीचर को रिलीज किया था।

WhatsApp पिछले कई महीनों से अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर पर काम कर रहा है। इन फीचर्स को टेस्टिंग के लिए बीटा प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है। हम आपको इस खबर में व्हाट्सऐप के तीन अपकमिंग फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। आइए इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं... और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है ये कमाल का फीचर, स्पैम मैसेज से मिलेगा छुटकारा

WhatsApp Upcoming Features

चैट ट्रांसफर : इस फीचर के आने से पुराने आईफोन से नए आईफोन में चैट ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाएगा। यूजर्स को इसके लिए iCloud सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इस फीचर को फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया गया है और जल्द ही इसे सभी स्टेबल यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। और पढें: WhatsApp ने फिर किया सरप्राइज, अब देख सकेंगे अनजान नंबर के स्टेटस! आ रहा नया फीचर

लैंडस्केप मोड : वर्तमान में व्हाट्सऐप पर पोट्रेट मोड में वीडियो कॉल करने करने सुविधा मिलती है। अब आईफोन यूजर्स को जल्द लैंडस्केप मोड का सपोर्ट मिलने वाला है, जिसका इस्तेमाल वह वीडियो कॉल के दौरान कर सकेंगे। इससे यूजर्स को बेहतर व्यू मिलेगा और वह कॉल में सभी पार्टिसिपेंट्स को आसानी से देख पाएंगे। यह सुविधा ग्रुप वीडियो कॉल करने वाले यूजर्स के बहुत काम आएगी। और पढें: WhatsApp ग्रुप में सिर्फ @ लगाकर Add कर सकेंगे नया सदस्य, जल्द आ रहा काम का फीचर!

साइलेंस अननोन कॉलर : इस फीचर की मदद से यूजर अनजान नंबर से आ रहे कॉल को साइटलेंट कर सकेंगे। इससे यूजर्स को बार-बार आ रहे कॉल से छुटकारा मिल जाएगा। इसे एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को ऐप की सेटिंग में जाना होगा और इसके बाद 'Silence unknown callers’ के टॉगल को ऑन करना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताए गए तीनों फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि WhatsApp for iOS 23.13.78 टेस्ट फ्लाइट अपडेट को रिलीज किया गया है, जिसके तहत ये फीचर चुनिंदा यूजर्स को मिलने लगे हैं। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इन सुविधाओं को सभी आईफोन यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

पिछले महीने लॉन्च हुआ यह फीचर

आपको बता दें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने जून में एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए चैनल फीचर रिलीज किया था। यूजर इस नई सुविधा के जरिए व्हाट्सऐप पर चैनल क्रिएट करके एक पंसद रखने वाले अन्य यूजर्स के साथ मिलकर एक कम्युनिटी बन सकते हैं। इनवाइट लिंक के जरिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।