WhatsApp पर आ रहा काम का फीचर, ग्रुप में अब क्रिएट कर सकेंगे इवेंट इनवाइट

Whatsapp ग्रुप चैट में अब यूजर्स को इवेंट क्रिएट करने का नया ऑप्शन मिलने वाला है। इसकी पहली झलक बीटा अपडेट में देखने को मिली है। जानें सभी डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Oct 11, 2023, 09:29 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर क्रिएट कर सकेंगे इवेंट
  • यह फीचर ग्रुप चैट में हो सकता है उपलब्ध
  • इवेंट इनवाइट की तरह करेगा काम

WhatsApp अपने यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए आए दिन नए-नए अपडेट रिलीज करता रहता है। इन अपडेट में यूजर्स को कई काम के फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक काम का फीचर व्हाट्सऐप ग्रुप के लिए जल्द पेश किया जाने वाला है। इस नए फीचर की मदद से अब व्हाट्सऐप यूजर्स ग्रुप चैट में 'इवेंट' क्रिएट कर सकेंगे। यह फीचर Facebook पर मौजूद इवेंट फीचर की तरह काम करेगा। इसमें आप इवेंट का नाम डालकर, तारीख व लोकेशन डालकर अन्य यूजर्स को इनवाइट भेज सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp Group Chat Events

Wabetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें, तो Google Play store पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.21.12 के जरिए नया 'Group Chat Events' फीचर की जानकारी मिली है। जैसे कि हमने बताया यह Facebook के इवेंट फीचर की तरह ही होगा, जिसमें एक यूजर किसी इवेंट को क्रिएट करक अन्य यूजर्स को भेज सकेंगे। हालांकि, व्हाट्सऐप का यह फीचर व्हाट्सऐप ग्रुप में मौजूद लोगों के लिए ही उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

wabetainfo

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि नए बीटा अपडेट के बाद कुछ यूजर्स को ग्रुप चैट में नया 'Event' का एक्शन बटन मिला है। इस बटन पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को इवेंट क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें सबसे पहले उन्हें टॉप पर इवेंट नाम डालना होगा। नाम के बाद इवेंट किस चीन आयोजित होगा, उसकी तारीख डालनी होगी। वहीं अंत में इवेंट कहां आयोजित होगा, वो लोकेशन इसमें डालनी होगी। इतना ही नहीं इवेंट नेम, डेट व लोकेशन के साथ यूजर्स को वीडियो कॉल करने का भी ऑप्शन यहां दिया जाएगा। इवेंट क्रिएट करने के बाद इसे ग्रुप चैट में इनवाइट के तौर पर शेयर किया जा सकता है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

रिपोर्ट की मानें, तो ग्रुप चैट का यह नया इवेंट फीचर End-to-End encrypted होगा। इसका मतलब यह है कि इस इवेंट की जानकारी केवल ग्रुप चैट में मौजूद लोगों को ही होगी।

Whatsapp सीक्रेट कोड

WhatsApp प्राइवेसी को ध्यान में रखकर एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सऐप चैट को सीक्रेट कोड के जरिए ओपन कर सकेंगे। यह पिन व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला एक अन्य ऑप्शन होगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपिंग फेज में है। इसे आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।