WhatsApp Status में खुद ब खुद जुड़ जाएगा बैकग्राउंड, आ रहा नया टूल

WhatsApp में नया बैकग्राउंड ग्रेडिएंट फिल्टर आने वाला है। यह फीचर फोटो और वीडियो को बेहतर लुक देने के लिए खुद ब खुद फिल्टर एड करता है। इससे यूजर्स अपने स्टेटस को बेहद आकर्षक बना पाएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jul 23, 2024, 09:07 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp यूजर्स के लिए नया फीचर आने वाला है
  • इसका नाम बैकग्राउंड ग्रेडिएंट फिल्टर है
  • यह खुद ब खुद बैकग्राउंड स्टेटस में एड करता है

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को एडवांस बनाने के लिए पिछले कई महीनों से काम कर रहा है। इस दौरान कई नए फीचर्स की टेस्टिंग की गई। अब खबर है कि व्हाट्सएप में जल्द बैकग्राउंड ग्रेडिएंट फिल्टर नाम का फीचर आने वाला है, जिसका इस्तेमाल स्टेटस में किया जा सकेगा। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद Android 2.24.16.2 अपडेट से पता चला है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बीटा यूजर्स के लिए बैकग्राउंड ग्रेडिएंट फिल्टर फीचर जारी कर दिया है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस सुविधा का सपोर्ट आने वाले अपडेट के साथ मिलेगा। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

कैसे करेगा काम ?

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप का अपकमिंग फीचर बैकग्राउंड ग्रेडिएंड फिल्टर स्टेटस में तब बैकग्राउंड अपने आप एड करता है, जब फोटो या वीडियो पूरी स्क्रीन कवर नहीं करती है। इससे यूजर्स अपने स्टेटस को अधिक सुंदर बना सकते हैं। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

नया फीचर इमेज और वीडियो के किनारों को एक ग्रेडिएंट के साथ मिला देता है। इससे स्टेटस काफी आकर्षक दिखता है। फिलहाल, इस फीचर को अभी तक स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। माना जा रहा हरै कि इस फीचर के आने से स्टेटस को बेहतर तरीके से शेयर किया जाएगा।

कब मिलेगा नया फीचर

व्हाट्सएप ने अभी तक अपने नए फीचर की रिलीजिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी है, मगर माना जा रहा है कि बैकग्राउंड ग्रेडिएंट फिल्टर को जल्द एंड्रॉइड (Android) और आइफोन (iPhone) यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप इस समय नए बैकग्राउंड फीचर को रिलीज करने के अलावा मेटा एआई (Meta AI) को भी अपग्रेड करने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स मेटा एआई में फोटो को अपलोड करके उसे आसानी से एडिट कर पाएंगे और उसे बेहतर तरीके से एडिट करने के लिए सवाल भी पूछ सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।