WhatsApp में एक साथ आए कई फीचर, इन यूजर्स के आएंगे बहुत काम

WhatsApp ने iPhone यूजर्स की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म में फॉरवर्ड और रिवाइड वीडियो और अपग्रेडेड वीडियो मैसेज को ऐड किया है। साथ ही, नए डिजाइन वाली अटैचमेंट ट्रे को भी जोड़ा गया है। इससे पहले व्हाट्सएप ने तीन मैसेज को एक साथ पिन करने की सुविधा दी थी।

Published By: ajay verma
Published: Mar 26, 2024, 10:01 AM (IST)

हाइलाइट

  • iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है
  • WhatsApp ने कई नए फीचर ऐड किए हैं
  • साथ ही, प्लेटफॉर्म में नए डिजाइन वाली अटैचमेंट ट्रे भी देखने को मिल रही है

WhatsApp ने आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म में कई फीचर्स को जोड़ा गया है। इनमें फॉरवर्ड-रिवाइंड वीडियो और अपग्रेडेड वीडियो मैसेज शामिल हैं। इसके साथ ही ऐप में नए डिजाइन वाली अटैचमेंट ट्रे को भी ऐड किया गया है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का मानना है इन फीचर्स से यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा और ये उनके बहुत काम आएंगे। और पढें: Meta कर रहा नए AI App की टेस्टिंग, फोटो डालते ही तैयार होगी बच्चों की कहानी, जानें कैसे

नए फीचर्स के लिए करना होगा यह काम

व्हाट्सएप के मुताबिक, ऐप स्टोर पर WhatsApp iOS 24.6.77 अपडेट मौजूद है। इसे डाउनलोड करने के बाद ही नए फीचर्स मिलेंगे। सबसे पहले अपग्रेडेड वीडियो मैसेज की बात करें, तो यूजर्स अब प्लेटफॉर्म पर कैमरा बटन पर लॉन्ग प्रेस करके वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन बेहतर होगा। बता दें कि इस अपडेट को सबसे पहले wabetainfo ने स्पॉट किया था। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

व्हाट्सएप आईफोन यूजर्स को अब ऐप में किसी भी वीडियो को फटाफट फॉरवर्ड और रिवाइड करने की सुविधा मिलेगी। इससे वीडियो नेविगेशन में सुधार होगा और यूजर्स वीडियो के जरुरी पार्ट देख सकेंगे। फिलहाल ये सुविधाएं चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों हफ्तों में इन फीचर को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

मिलेगी नई अटैचमेंट ट्रे

व्हाट्सएप अपडेट करने के बाद नई अटैचमेंट ट्रे मिल रही है। इसमें नए आइकन देखे जा सकते हैं, जिनका आकार पुराने आइक से बड़ा है। इनमें नए कलर का भी इस्तेमाल किया गया है।

हाल ही में अपडेट हुआ पिन फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने ऐप को अपग्रेड किया था, जिसके तहत अब यूजर्स किसी भी चैट में एक बार में तीन मैसेज को पिन कर सकते हैं। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद दी है। इससे पहले यूजर्स को व्हाट्सएप में केवल एक ही मैसेज को पिन किया जा सकता है।

यह सुविधा भी सिलेक्टेड यूजर्स के लिए अवेलेबल है। आने वाले दिनों में इस फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।