WhatsApp में आ रहा Filter AI Powered Chatbots, मिलेगी यह सुविधा

WhatsApp Filter AI Powered Chatbots फीचर पर अभी काम चल रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ जारी किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: May 23, 2025, 01:03 PM (IST)

WhatsApp कई फीचर्स पर काम कर रहा है। आगे आने वाले समय में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के यूजर्स को ढेरों नए फीचर्स मिलने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो AI पावर्ड चैट्सबॉट्स के लिए अलग फिल्टर देगा। आइये, इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Filter AI Powered Chatbots

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपना नजर रखने वाली वेबसाइट WABeatinfo ने ऐप के Filter AI Powered Chatbots फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.17.21 update से पता चला है कि कंपनी इस तरफ के फीचर पर काम कर रही है। अभी यह डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ जारी किया जाएगा। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, व्हाट्सऐप का यह फीचर एआई इंटरैक्शन के लिए एक नया फिल्टर जोड़ेगा। भविष्य में आने वाला यह नया फिल्टर अपने आप चैट टैब में इंटीग्रेट हो जाएगा। इसके लिए यूजर्स को मैन्युअल सेटअप करने की जरूरत नहीं होगी। इससे AI पावर्ड चैट को चैट लिस्ट में ढूंढना और मैनेज करना आसान हो जाएगा। यह फीचर ठीक उस तरह ही काम करेगा जैसे अन्य चैट फिल्टर जैसे Unread करते हैं। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्टर पूरी तरह से ऑप्शनल है। भले ही इसे रोल आउट होने पर अपने आप जोड़ा जाएगा, लेकिन यूजर्स इसे मैनेज कर सकते हैं। अगर यूजर्स को इस फिल्टर की जरूरत नहीं हो तो वे इसे किसी भी समय सीधे ऐप सेटिंग से आसानी से हटा पाएंगे। WhatsApp इस AI फिल्टर को किसी भी समय फिर से जोड़ने की सुविधा भी देगा। यूजर्स उसी सेटिंग स्क्रीन पर फिर से जा सकते हैं, जहां से उन्होंने इसे हटाया था और इसे केवल एक टैप से फिर से इनेबल कर सकते हैं। यह एक प्रीसेट फिल्टर है, इसलिए यह सिस्टम में स्थायी रूप से उपलब्ध रहता है।

ध्यान रखें कि फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।