WhatsApp की बड़ी तैयारी! जल्द मिलेगा Edit Album Caption फीचर

WhatsApp edit album caption फीचर भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा। अभी इस फीचर पर काम चल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 05, 2025, 10:39 AM (IST)

WhatsApp ने कुछ समय फोटो और वीडियो एल्बम भेजने के लिए एक नया गैलरी इंटरफेस रिलीज किया था। हालांकि, इसे अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ कई फोटो या वीडियो सिलेक्ट कर सकते हैं। इससे मीडिया-शेयरिंग एक्सपीरियं को बेहतर बनाया गया है। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नए फीचर Edit Album Caption पर काम कर रहा है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे एल्बम के कैप्शन को एडिट करने के लिए लाया जा रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Edit Album Caption

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली लोकप्रिय वेबसाइट WAbetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप Edit Album Caption फीचर पर काम कर रहा है। यह जानकारी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.3.12 update से मिली है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

अभी शेयर की गई एल्बम पर दिए गए कैप्शन को एडिट नहीं किया जा सकता है। इस समस्या से झुटकारा के लिए कंपनी इस नए फीचर को डेवलप कर रही है। इसकी मदद से यूजर्स एल्बम शेयर करने के बाद भी उसके कैप्शन को एडिट कर पाएंगे। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

हालांकि, अभी भी यूजर्स सिंगल मीडियो को भेजने के बाद उसका कैप्शन एडिट कर सकते हैं। यह सुविधा एल्बम के लिए नहीं है। कंपनी ने इसे लाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यूजर्स को इसके लिए थोड़ा लंबा इतंजार करना होगा, क्योंकि फीचर तैयार होने के बाद पहले टेस्टिंग के लिए कुछ लीक बीटा यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। सफल टेस्टिंग के बाद फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगा।

व्हाट्सऐप और भी कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ सुविधाएं बीटा यूजर्स को रोल आउट कर दी गई हैं, जो जल्द भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ स्टेबल वर्जन पर रोल आउट किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।