WhatsApp यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर, मिलेगा नए स्टिकर पैक का सजेशन

WhatsApp में जल्द नया फीचर जुड़ने वाला है। इससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर नए स्टिकर पैक का सजेशन मिलेगा। इससे स्टिकर डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान होगी और यूजर्स नए स्टिकर का उपयोग भी कर पाएंगे। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Apr 18, 2024, 09:51 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में नया फीचर जुड़ने वाला है
  • इससे यूजर्स को नए स्टिकर पैक का सजेशन मिलेगा
  • नए स्टिकर पैक को डाउनलोड भी किया जा सकेगा

WhatsApp ने इस साल की शुरुआत में स्टिकर मेकर टूल को लॉन्च किया था। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद की फोटो का स्टिकर बनाकर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। अब मैसेजिंग ऐप स्टिकर फीचर में नई सुविधा जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर ही नए स्टिकर पैक का सजेशन मिलेगा। इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फीचर की जानकारी व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

WhatsApp Discover Sticker Pack

wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर Android 2.24.9.18 बीटा अपडेट मौजूद है। इससे अपकमिंग Discover Sticker Pack का पता चला है। इसके जरिए यूजर्स प्ले-स्टोर पर जाए बिना नए स्टिकर डाउनलोड कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

मिलेगा नए स्टिकर का सजेशन

और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप के स्टिकर सेक्शन में यूजर्स को उनके हाल ही में इंस्टॉल किए स्टिकर्स के आधार पर 32 नए स्टिकर पैक का सजेशन मिलेगा, जिसे वह डाउनलोड कर पाएंगे। इससे यूजर्स का स्टिकर डाउनलोड करने का प्रोसेस आसान हो जाएगा और यूजर्स नए-नए स्टिकर का उपयोग कर सकेंगे।

इन यूजर्स के लिए अवेलेबल है फीचर

व्हाट्सएप का अपकमिंग डिस्कवर स्टिकर पैक फीचर बीटा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस फीचर को जल्द स्टेबल आईफोन और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस टूल की लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया है।

चैट फिल्टर से उठा पर्दा

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए चैट फिल्टर को लॉन्च किया था, जिनमें All, Unread और Groups शामिल हैं। इन फिल्टर के जरिए यूजर्स किसी भी जरूरी मैसेज को सर्च कर सकते हैं। इसके आने से उन्हें बार-बार हर चैट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी का मानना है कि ये फिल्टर यूजर्स के बहुत काम आएंगे और मैसेज खोजने में आसानी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।