WhatsApp Channels में शेयर कर पाएंगे स्टिकर्स, आया नया फीचर
WhatsApp Channels के लिए ऐप ने एक नया फीचर रोल आउट किया है। यूजर्स अब चैनल में स्टिकर शेयर कर पाएंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 11, 2023, 11:40 AM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp Channels में अब स्टिकर्स शेयर कर पाएंगे।
- इस फीचर को अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
- भिवष्य में यह फीचर सभी के लिए रिलीज किया जाएगा।
WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स रोल आउट करता है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने चैनल्स फीचर्स को और भी मजेदार बनाने के लिए कई नई सुविधाएं पेश कर रहा है। अब कंपनी चैनल्स में स्टिकर्स शेयर करने का फीचर रोल आउट कर रही है। हालांकि, फिलहाल Stickers – channels फीचर को कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए ही रोल आउट हो रहा है। भविष्य में ऐप के आने वाले अपडेट के साथ इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
WhatsApp Stickers – channels फीचर हुआ रोल आउट
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Channels के नए फीचर Stickers – channels की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद latest WhatsApp beta for Android 2.23.24.19 update इंस्टॉल करने वाले कुछ बीटा यूजर्स को यह नया फीचर मिल रहा है।
चैनल में शेयर कर पाएंगे स्किटर
इस नए फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि अब यूजर्स WhatsApp Channels में स्टिकर्स शेयर कर पाएंगे। इससे पहले WhatsApp beta for Android 2.23.23.2 update से ही पता चल गया था कि ऐप चैनल्स के लिए स्टिकर्स शेयर करने की सुविधा लाने पर काम कर रहा है।
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिख रहा है। इसमें चैनल्स में स्किटर शेयर किया गया है। यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या यह सुविधा आपके व्हाट्सऐप अकाउंट पर उपलब्ध है या नहीं तो बस ऐप को Google Play Store पर सबसे उपलब्ध अपडेट को इंस्टॉल कर लें।
यहां मिलेगा स्टिकर का ऑप्शन
यदि स्टिकर टैब इमोजी कीबोर्ड के साथ दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आप चैनल में स्टिकर शेयर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह सुविधा अभी केवल कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट की जा रही है। भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ इसे सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए फीचर को टेस्टिंग के तौर पर पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाता है। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए आएगा। आगे आने वाले समय कंपनी इससे संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।