WhatsApp Channels के लिए आया नया फीचर, आसानी से देख पाएंगे मैसेज रिएक्शन

WhatsApp Channels के लिए एक नया फीचर रोल आउट हो रहा है। इसके जरिए एडमिन चैनल में आए अपडेट पर रिएक्शन आसानी से देख सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 31, 2023, 11:03 AM (IST) | Edited: Oct 31, 2023, 11:03 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Channels में मैसेज रिएक्शन के लिए फिल्टर फीचर आया है।
  • इस फीचर को अभी कुछ iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
  • भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे सभी के लिए रिलीज किया जाएगा।

WhatsApp Channels के लिए एक नया फीचर रोल आउट हो गया है। चैनल्स अपडेट पर आए मैसेज रिएक्शन के लिए फिल्टर का ऑप्शन मिल रहा है। इसकी मदद से अब एडमिन आसानी से देख पाएगा कि किस अपडेट पर किसने क्या रिएक्शन दिया है। हालांकि, फिलहाल इस फीचर को कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले ऐप के अपडेट के साथ यह सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा। इस फीचर के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर

WhatsApp Channels Message Reaction Filters

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Channels के लिए Message reaction filter फीचर रोल आउट की जानकारी मिली है। TestFlight ऐप से लेटेस्ट WhatsApp beta for iOS 23.23.1.71 update इंस्टॉल करने वाले कुछ बीटा यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका

कैसे करेगा काम?

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें साफ-साफ बताया जा रहा है कि WhatsApp का यह फीचर कैसे काम करेगा। स्क्रीनशॉट के अनुसार, कुछ बीटा टेस्टर्स को एक नया फिल्टर फीचर मिल रहा है। यह चैनल अपडेट पर आए रिएक्शन को आसानी से देखने में मदद करेगा। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

रिएक्शन देखने के लिए एडमिन को दो ऑप्शन All और कॉन्टैक्ट मिलेंगे। Contacts सेक्शन पर क्लिक करके एडमिन देख सकता है कि उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसने अपडेट पर क्या रिएक्शन दिया गया है।

बता दें कि WhatsApp beta for Android 2.23.23.3 update इंस्टॉल करने वाले कुछ एंड्रॉइड यूजर्स को भी यह फीचर मिल रहा है। ध्यान रखें कि अभी यह फीचर केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए आया है। भविष्य में इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।