WhatsApp Business यूजर्स के लिए आ रहा काम का फीचर, कॉन्टैक्ट में जोड़ पाएंगे नोट्स
WhatsApp Business यूजर्स के लिए नया Contact Notes फीचर आने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स कस्टमर कॉन्टैक्ट विंडो में नोट ऐड कर पाएंगे। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Jul 11, 2024, 11:18 AM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp Business यूजर्स के लिए नया फीचर आ रहा है
- इसका नाम Contact Notes है
- यूजर्स इसके जरिए कस्टमर कॉन्टैक्ट विंडो में नोट ऐड कर पाएंगे
WhatsApp पिछले कई महीनों से अपने बिजनेस यूजर्स के लिए नए फीचर पर काम कर रहा है। इसका नाम Contact Notes है। इसकी मदद से यूजर अपने कस्टमर के कॉन्टैक्ट पर नोट अटैच कर सकते हैं। इससे यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन और कॉन्टैक्ट मैनेजमेंट बेहतर होगा। अब इस टूल की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी व्हाट्सएप फीचर्स (WhatsApp Features) ट्रैक करने वाली wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Google Play Store पर उपलब्ध Android 2.24.15.6 बीटा अपडेट से कॉन्टैक्ट नोट्स फीचर की जानकारी मिली है। इस फीचर को आने वाले दिनों में बिजनेस यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि कस्टमर कॉन्टैक्ट विंडो में एड नोट फीचर मौजूद है। यहां बिजनेस यूजर्स अपने ग्राहकों से जुड़ी जरूरी जानकारी को नोट बनाकर रख सकते हैं। इससे महत्वपूर्ण डिटेल को ट्रैक करना काफी आसान हो जाएगा। इन नोट्स को यूजर सीधा स्क्रीन से एडिट और डिलीट कर सकते हैं।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि WhatsApp का उद्देश्य व्यवसायों को प्रासंगिक ग्राहक जानकारी पर नजर रखने का एक अधिक कुशल तरीका प्रदान करेगा। यह ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि ये नोट प्राइवेट हैं। इसका मतलब है कि वे केवल उस व्यवसाय को दिखाई देंगे। इसके आने से प्राइवेसी बनी रहेगी।
कब तक मिलेगा नया फीचर
कॉन्टैक्ट नोट्स फीचर अभी बीटा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इस सुविधा की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि नोट्स फीचर को जल्द स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जा सकता है।
मेटा एआई जल्द होगा अपग्रेड
व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले मेटा एआई को लॉन्च किया था। अब इस चैटबॉट को जल्द अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। इस अपडेशन के बाद मेटा एआई में यूजर्स अपनी फोटो को अपलोड करके उसे आसानी से एडिट कर पाएंगे और उसे बेहतर तरीके से एडिट करने के लिए सवाल भी पूछ सकते हैं। फिलहाल, इसके अपग्रेडेशन पर काम चल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।