WhatsApp में आ रहा नया टैब, AI टूल इस्तेमाल करने में होगी आसानी

WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए नया टैब आने वाला है। इसके जरिए वे आसानी AI तकनीक से लैस टूल व बॉट का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल, टैब पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि इसे जल्द रोलआउट किया जाएगा।

Published By: ajay verma | Published: Feb 13, 2025, 11:51 AM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए जल्द नया टैब लेकर आने वाला है। इस टैब के ऐप में आने से AI टूल का इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाएगा और यूजर्स को एक ही जगह सारी जानकारी मिलेगी। इसके आने से यूजर्स को सर्च बॉक्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जानकारी व्हाट्सएप में आने वाले फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: Google Gemini में आ सकता है बड़ा अपडेट, फिर आसानी से कर पाएंगे ChatGPT की पूरी हिस्ट्री ट्रांसफर

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp iOS 25.3.10.73 बीटा अपडेट से जानकारी मिली है कि ऐप में जल्द AI-पावर्ड चैट्स के लिए अलग से टैब आने वाला है। इस पर काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस टैब को सबसे पहले iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। और पढें: क्या है Elon Musk का सबसे खास और बड़ा प्रोजेक्ट Terafab? जानें सब कुछ

सामने आया स्क्रीनशॉट

ट्वीट में लगे स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि व्हाट्सएप कम्युनिटी टैब को हटाकर AI टैब लाने की योजना बना रहा है। यह अपकमिंग टैब नेविगेशन बार के नीचे मिलेगा। यहां से यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस मेट व थर्ड-पार्टी क्रिएटर्स के टूल का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे बेहतर कंट्रोल मिलेगा और टूल उपयोग करने में आसानी होगी। और पढें: अब बिना इंसान की इजाजत AI लेगा फैसले! Anthropic के Claude Code में आया ये खास फीचर

नए टैब के माध्यम से यूजर्स के पास AI चैटबॉट कैटलॉग को ब्राउज करने के कई तरीके होंगे। वे व्यवस्थित सूची के जरिए स्क्रॉल करने में सक्षम होंगे जो सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट को हाइलाइट करता है, जिसमें सबसे ज्यादा एंगेज्ड और सबसे अधिक शेयर किए गए मैसेज शामिल होंगे।

कब होगा रिलीज

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की ओर से अभी तक टैब की लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है, लेकिन लीक से कयास लगाए जा रहे हैं कि फीचर को जल्द सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।